फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कृषि विवि में संतोषजनक नहीं है काम: सूर्य प्रताप शाही

कृषि विवि में संतोषजनक नहीं है काम: सूर्य प्रताप शाही

Fri, 11 Aug 2017 02:55 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
कृषि विवि में संतोषजनक नहीं है काम: सूर्य प्रताप शाही
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)।
प्रदेश के कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में अभी तक पिछली सरकारों में जो कामकाज हुआ, वह संतोष जनक नहीं है।
कृषि मंत्री बृहस्पतिवार दोपहर में साढ़े 12 बजे यूनिवर्सिटी पहुंचे। उन्होंने वेटनरी कॉलेज, पोस्ट हार्वेस्ट कॉलेज, पॉली क्लीनिक और सेंटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। चल रहे निर्माण कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री के सामने कुलपति ने फैकल्टी न होने की बात रखी। इस पर शाही ने ने जो पद स्वीकृत हो गए हैं उनका विज्ञापन निकालने और अन्य प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस दौरान सभागार में सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 17 साल बाद भी इस यूनिवर्सिटी का उतना विकास नहीं हुआ जितना होना चाहिए था। कहा कि यहां के वैज्ञानिकों को अभी ओर अधिक मेहनत करने की जरूरत है। इस यूनिवर्सिटी का नाम भी पंत नगर यूनिवर्सिटी के जैसे ही देश और दुनिया में रोशन होना चाहिए। प्रदेश सरकार बजट में कमी न हो इसका पूरा प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस दौरान कुलपति गया प्रसाद, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, जितेंद्र सतवई, सत्यवीर त्यागी, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, भाजपा नेता सतेंद्र भराला, जिला उपाध्यक्ष समीर चौहान, भाजपा नेता संजय त्यागी, भाजपा किसान मोर्चा पश्चिमी प्रभारी अजय भारद्वाज भराला, भाजयुमो जिलामंत्री मनिंदर विहान, अनुज राठी, महामंत्री संदीप प्रधान, हरीश चौधरी, अंकुर मुखिया, डॉ राजीव भारद्वाज, डॉ विनीत लाटियान, रजिस्ट्रार डॉ आरआर सिंह, वित्त नियंत्रक अवध नारायण यादव, निदेशक प्रसार डॉ एसके सचान, निदेशक शोध डॉ अशोक कुमार अहूलवालिया, निर्माण प्रभारी अधिकारी डॉ. बीआर सिंह, दीपक मिश्रा, डीन पीजी डॉ. एनएस राणा, डीन वेटनरी डॉ. आरआर सिंह, डीएसडब्लू डॉ. अनिल सिरोही, पीआरओ रितुल सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ आरएस सेंगर, सुरक्षा अधिकारी वीके कटारिया आदि मौजूद रहे।

महिलाओं ने मंत्री के सामने रखी समस्या
कृषि विश्वविद्यालय के दैनिक वेतन कर्मचारियों को पिछले आठ माह से वेतन नहीं मिला है। इसको लेकर कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। मंत्री का काफिला जब धरना स्थल के सामने पहुंचा तो महिलाओं ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उनकी बात सुनी और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

मान्यता दिलाने की मांग की
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मंत्री बनने के बाद पहली बार विवि में पहुंचे। मंत्री ने विवि के मुख्य द्वार पर बने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद निरीक्षण किया। इस दौरान वेटनरी कॉलेज में छात्राओं ने कॉलेज को मान्यता दिलाने की मांग की। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके बाद उन्होंने सेंट्रल लाइब्रेरी पहुंचकर काम की धीमी गति पर नाराजगी जताई।

बिल्डिंग की जांच की मांग की
भाजपा नेता सतेंद्र भराला ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से पूर्व सरकारों में हुई विवि में निर्माण की जांच करने की मांग रखी। भराला ने कहा कि यहां पर बिल्डिंग पर पैसा खर्च किया गया, कमीशन के लिए बिल्डिंग बनाई गई, इनकी जांच होनी चाहिए। इसके अलावा कृषि विवि कर्मचारी संघ अध्यक्ष मनोज सेंगर ने कर्मचारियों की समस्या को लेकर कृषि मंत्री को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है।

मुझे साइंस में एबीसीडी नहीं आती
मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि साइंस में मैं कमजोर हूं, मुझे एबीसीडी भी नहीं आती है। मैं भी वैज्ञानिकों के साथ बैठकर समझना चाहता हूं। साइंस एक ऐसा विषय है, जिसे समझना पडे़गा।


मंत्री का किया गया स्वागत
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का टोल प्लाजा पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, भाजपा नेता सतेंद्र भराला के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष समीर चौहान, महामंत्री हरीश चौधरी, संदीप प्रधान, अनुज राठी आदि मौजूद रहे। इसके बाद हाईवे पर एटूजेड के सामने भाजपा किसान मोर्चा के पश्चिमी प्रभारी अजय भराला और भाजपा नेता संजय गुप्ता के नेतृत्व में मंत्री का स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष ठाकुर ओपी सिंह, पोपल गुर्जर, कल्लू पंडित, विनीत लाटियान आदि मौजूद रहे। इसके अलावा कुलपति डॉ. गया प्रसाद ने मंत्री को एक गाय देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

खास बात
कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed