फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वेस्ट यूपी में गन्ने की फसल को पोखा-बोंग ने जकड़ा

वेस्ट यूपी में गन्ने की फसल को पोखा-बोंग ने जकड़ा

Sat, 05 Aug 2017 02:48 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में गन्ने की फसल को पोखा-बोंग ने जकड़ा
मोदीपुरम (मेरठ)। वेस्ट यूपी में पोखा-बोंग बीमारी के कारण गन्ने की फसल की बढ़वार रुक गई है। उत्तराखंड के भी कुछ जिलों में इस बीमारी का प्रकोप दिखाई दे रहा है। इसका असर गन्ने के उत्पादन पर भी दिखाई देगा। गन्ने की बढ़ोत्तरी न होने से किसान चिंतित हैं। इस बीमारी का पता मोदीपुरम के भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संसाधन के वैज्ञानिकों की टीम ने सर्वेक्षण में किया।
विज्ञापन

पोखा-बोंग गन्ने की एक कवक जनित बीमारी है। इसमें गन्ने की पत्तियों के ऊपरी भाग में पीलापन, सिकुड़न और बाद में सड़न होने के कारण ऊपर का हिस्सा मर जाता है। पौधे की बढ़वार यहीं से रुक जाती है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रभानु के नेतृत्व में टीम ने उत्तराखंड और वेस्ट यूपी के दर्जनों जनपद के गांवों का दौरा किया। जहां गन्ने की फसल इस बीमारी से जकड़ी मिली। डॉ. चंद्रभानु के अनुसार गन्ने की फसल में कहीं पर 25 से 30 तो कुछ गांवों में नुकसान का आंकलन 50 प्रतिशत तक पहुंच रहा है, जो सबसे अधिक है। गन्ने की 0238 प्रजाति में इस बीमारी का अधिक प्रकोप देखने को मिला है।
विज्ञापन

इस तरह करें बीमारी की जांच
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रभानु ने बताया कि यह बीमारी फ्ुजेरियम मोनीलीफज्ञर्मी नामक कवक से फैलती है। अप्रैल-मई में इस बीमारी के लक्षण दिखने शुरू होते हैं। पत्तियों के ऊपरी 2-3 के आधारीय भाग में पीलापन, पत्तियों में सिकुड़न, सबसे ऊपरी पत्ती का प्याज की पत्ती की तरह से गोल रहकर और बाद में सूखकर सड़ जाना, ऊपरी कई पत्तियों में चाकू से कटने जैसे कई तरह के मिश्रित लक्षण पाये जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्ट यूपी के इन जनपदों में है अधिक प्रभाव
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, बिजनौर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, बुलंदशहर, अलीगढ़ शाहजहांपुर, समेत अन्य जिले भी शामिल है। इसके अलावा उत्तराखंड क्षेत्र के हरिद्वार और अन्य क्षेत्र में भी इस बीमारी का प्रकोप देखा गया है। इस बीमारी से बचने के लिए किसान वैज्ञानिकों की सलाह ले ओर अपनी फसल को बचाए।

-----------
वर्जन---
संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम को वेस्ट यूपी और उत्तराखंड परिक्षेत्र में गन्ने की फसल में पोखा-बोंग बीमारी मिली। इस बीमारी का प्रकोप कछ जनपदों में 25 से 30 तो कुछ स्थानों पर 50 प्रतिशत तक है। बड़ी मात्रा में फसल के नुकसान होने से किसानों को भी हानि होगी। इस बार गर्मी अधिक हो रही है, और बारिश ज्यादा अच्छी नहीं हुई है। -डॉ. आजाद सिंह पंवार, निदेशक, भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान

खास बातें
- वेस्ट यूपी समेत उत्तराखंड के कुछ क्षेत्र में पोखा-बोंगा बीमारी का प्रकोप
- 25 से 30 प्रतिशत तक प्रभावित हो रही है गन्ने की फसल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed