फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15 lakhs would be deposit in every acoont by pm : jayant

अब खातों में 15-15 लाख जमा करा दें प्रधानमंत्री : जयंत चौधरी

Mon, 21 Nov 2016 01:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 21 Nov 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
15 lakhs would be deposit in every acoont by pm : jayant
शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते रालोद महासचिव जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
रालोद महासचिव जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि नोट बंदी से वाकई में काला धन जब्त हुआ है तो वह हर देशवासी के खाते में 15-15 लाख रुपये जमा करवाकर अपना चुनावी वादा भी पूरा कर दें। फायदा-नुकसान पर बोले कि यह तो भविष्य ही बताएगा, लेकिन जनता सबसे ज्यादा परेशान है। देश तीन माह पीछे चला गया है। लोग अपना काम छोड़कर बैंकों की लाइन में लगे हैं और अपना धन लेेने के लिए पुलिस के डंडे तक खा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को बाईपास स्थित गायत्री एस्टेट में पत्रकारों से बातचीत में जयंत ने कहा कि देशभर में दर्जनों लोगों की लाइन में खड़े-खड़े मौत हो चुकी है। भाजपा बताए कि बैंकों की लाइन में देश कौन सा पूंजीपति लगा है? अगर सरकार की मंशा साफ थी तो 30 सितंबर तक काले धन को सफेद करने की योजना चलाकर काला धन रखने वालों को क्यों मौका दिया गया। जयंत ने कहा कि नोट बंदी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। मंडियां सूनी हैं। किसानों को उसकी फसल का दाम नहीं मिल पा रहा है। किसान फसल बुआई के लिए खाद और बीज नहीं खरीद पा रहा है। सहकारी बैंकों में पुराने नोटों का लेन-देन बंद कर किसानों को सबसे बड़ी चोट दी गई है।
विज्ञापन

गठबंधन पर आज खोलेंगे पत्ता
विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर जयंत ने कहा कि सोमवार को लखनऊ में होने वाली रालोद, जेडीयू और बीएस-4 के नेताओं की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सब साफ हो जाएगा। इसमें चौधरी अजित सिंह, जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, जेडीयू के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी, बीएस फोर के अध्यक्ष आरके चौधरी और खुद वह (जयंत) भी शामिल होंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक जगत सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, वेस्ट यूपी मीडिया प्रभारी सुनील रोहटा, इंद्रपाल सिंह, नरेंद्र खजूरी, विनय मल्लापुर, राजेंद्र प्रमुख, राहुल देव, बलराज सिंह, डॉ. राजीव बालियान, नरेश नंगला, डॉ. अजेंद्र शर्मा, गौरव जिटौली, संदीप चौधरी, सुरेश मलिक, नासिर अंसारी, जीशान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने की मुलाकात
कॉलेजों के छात्र संघ चुनाव में रालोद के बैनर से जीते नेताओं ने जयंत चौधरी से मुलाकात की और पार्टी को आगे बढ़ाने का वादा किया। जयंत ने सभी को शुभकामनाएं दीं और विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंकने को कहा। मिलने वालों में मेरठ कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ सिंह, रासना डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, प्रशांत सिंह के अलावा अन्य कई नेता शामिल रहे। सुनील रोहटा ने समर्थकों के साथ जयंत का माल्यार्पण कर स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed