{"_id":"6ab13af5280e692b1605303b","slug":"14500-withdrawn-from-roadways-operators-account-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113676-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रोडवेज ऑपरेटर के खाते से 14,500 रुपये निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रोडवेज ऑपरेटर के खाते से 14,500 रुपये निकले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। अटेरना गांव निवासी रोडवेज ऑपरेटर के बैंक खाते से साइबर ठगी के जरिए साढ़े चौदह हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मोबाइल हैक होने के बाद खाते से रकम कटने का आरोप लगाते हुए थाना सरधना में तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अटेरना निवासी मुकेश सोम दिल्ली रोडवेज में ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। पीड़ित के अनुसार, 10 सितंबर को उनके बैंक खाते में वेतन की रकम आई थी। आरोप है कि इसी दिन शाम करीब 7 बजे उनका मोबाइल अचानक हैक हो गया। मोबाइल दोबारा चालू करने पर खाते से करीब 14,500 रुपये कट चुके थे। मुकेश सोम ने खाते की जांच की तो रकम एक यूपीआई ट्रांजेक्शन के माध्यम से निकाले जाने की जानकारी सामने आई।
पीड़ित ने तहरीर में ट्रांजेक्शन से संबंधित विवरण भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि साइबर अपराध के जरिए उनके खाते से रकम निकाली गई है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर साइबर लेनदेन से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।-- -- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। अटेरना गांव निवासी रोडवेज ऑपरेटर के बैंक खाते से साइबर ठगी के जरिए साढ़े चौदह हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मोबाइल हैक होने के बाद खाते से रकम कटने का आरोप लगाते हुए थाना सरधना में तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अटेरना निवासी मुकेश सोम दिल्ली रोडवेज में ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। पीड़ित के अनुसार, 10 सितंबर को उनके बैंक खाते में वेतन की रकम आई थी। आरोप है कि इसी दिन शाम करीब 7 बजे उनका मोबाइल अचानक हैक हो गया। मोबाइल दोबारा चालू करने पर खाते से करीब 14,500 रुपये कट चुके थे। मुकेश सोम ने खाते की जांच की तो रकम एक यूपीआई ट्रांजेक्शन के माध्यम से निकाले जाने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
पीड़ित ने तहरीर में ट्रांजेक्शन से संबंधित विवरण भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि साइबर अपराध के जरिए उनके खाते से रकम निकाली गई है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर साइबर लेनदेन से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन