फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गुरु गोरखनाथ व शेरशाह सूरी को पढ़ेंगे कक्षा छह के छात्र

गुरु गोरखनाथ व शेरशाह सूरी को पढ़ेंगे कक्षा छह के छात्र

Thu, 09 May 2019 03:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
गुरु गोरखनाथ व शेरशाह सूरी को पढ़ेंगे कक्षा छह के छात्र
गुरु गोरखनाथ व शेरशाह सूरी को पढ़ेंगे कक्षा छह के छात्र
विज्ञापन

- उच्च प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को बांटी जा रही निशुल्क पुस्तकें
- एक ही किताब में मिलेगा हिंदू, मुस्लिम, सिख महापुरुषों का व्यक्तित्व
मेरठ।
उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चे अब बखूबी देश के उन महापुरुषों से परिचित हो सकेंगे, जिन्होंने देश को नई दिशा देने के साथ जीवन जीने के मापदंड स्थापित किए। वो भरत का चरित्र पढ़कर साहसी बनेंगे तो भगवान राम के चरित्र से मर्यादा में रहना। कक्षा छह के पाठ्यक्रम में जुड़ी नई पुस्तक में बच्चे गुरु गोरखनाथ से लेकर शेरशाह सूरी जैसे 38 महापुरुषों का व्यक्तित्व पढ़ेंगे।
देश की नई पीढ़ी पर पश्चिमी सभ्यता तेजी से हावी हो रही है। बच्चे संस्कार भूलते जा रहे हैं। ऐसे में बच्चों को संस्कृति से जोड़े रखने के लिए प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत इस बार उच्च प्राथमिक स्कूलों में कक्षा छह से बच्चों को महापुरुषों के व्यक्तित्व वाली पुस्तक निशुल्क बांटी जा रही है। इसमें सभी धर्मों से जुड़े महापुरुषों को शामिल किया गया है। किताब के कवर पेज पर शिष्यों को शिक्षा देते गौतमबुद्ध का फोटो लगा है। वहीं पहला अध्याय भगवान श्रीराम पर आधारित है।
विज्ञापन

38 महापुरुषों का व्यक्तित्व पढ़ेंगे छात्र
भगवान श्रीराम, महर्षि दधीचि, दुष्यंत पुत्र भरत, सत्यवादी हरिश्चंद्र, महाभारत काल के महर्षि, गुरु गोरखनाथ, एकलव्य, महान चिकित्सक सुश्रुत व चरक, भारत के महान खगोलविद्, महात्मा बुद्ध, अशोक महान, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, आल्हा-ऊदल, राजेन्द्र चोल, महाराजा सुहेल देव, सूफी संत निजामुद्दीन और अमीर खुसरो, कबीर और उनके गुरु रामानंद, संत रविदास, शेरशाह सूरी, चांदबीबी, नानकदेव, महाराणा प्रताप, अहिल्याबाई, महाराजा रणजीत सिंह, मंगल पांडे, कुंवर सिंह, बाबू बंधू सिंह, बेगम हजरत महल, ईश्वरचंद्र विद्यासागर, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री, श्रीनिवास रामानुजन, डा. विश्वेश्वरय्या, पं. जवाहर लाल नेहरू, डा. राममनोहर लोहिया, पं. दीनदयाल उपाध्याय, जमशेदजी नसरवानजी टाटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार बेसिक शिक्षा की निशुल्क बंटने वाली पुस्तकें समय से आ रही हैं। लगातार पुस्तकों को बांटा जा रहा है। महान व्यक्तित्व पुस्तक से बच्चों का ज्ञान बढ़ेगा। समाज के लिए ये पुस्तक आइना का काम करेगी। सतेन्द्र ढाका, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed