फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कार्य में शिथिलता बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं को लगी फटकार

कार्य में शिथिलता बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं को लगी फटकार

Tue, 12 Mar 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
कार्य में शिथिलता बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं को लगी फटकार
- पीवीवीएनएल एमडी ने की अनमीटर्ड से मीटर की समीक्षा
विज्ञापन

- अनमीटर्ड से मीटर का लेजराइजेशन नहीं करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर बरसे एमडी


मेरठ। पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने अनमीटर्ड से मीटर लेजराइजेशन कार्य में शिथिलता बरत रही कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी फटकार लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। आशुतोष निरंजन सोमवार को ऊर्जा भवन में अनमीटर्ड से मीटर लेजराइजेशन कार्य की समीक्षा कर रहे थे।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं का लेजराइजेशन कार्य अधिक लंबित होने पर कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लेजराइजेशन कार्य और उपभोक्ताओं की शत-प्रतिशत बिलिंग प्राथमिकता के आधार पर की जाए। नोएडा क्षेत्र के भट्टा पारसोल गांव में ग्रामीण उपभोक्ताओं द्वारा उतारे गए मीटरों के संबंध में एमडी ने आपत्ति व्यक्त की और संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग आधारित बिल निर्गत नहीं करने वाली कार्यदायी संस्था मेसर्स मायाशील को भी कड़ी फटकार लगाई गई। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को हर हाल में मीटर आधारित बिल दिए जाए। किसी भी दशा में आईडीएफ, एडीएफ की स्थिति न बने। उपभोक्ताओं को समय से व सही बिल निर्गत किए जाए। बैठक में कार्यदायी संस्था मेसर्स आर्यन एवं ए-वन का कार्य खराब पाए जाने पर फटकार लगाई गई। मेसर्स विश्वनाथ प्रोजेक्ट लिमिटेड को कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed