{"_id":"5a42b19a4f1c1bfc0f8b621a","slug":"141514320282-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संरक्षित गोवंश के लिए सरकार देगी अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संरक्षित गोवंश के लिए सरकार देगी अनुदान
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संरक्षित गोवंश के भरण पोषण को मिलेगा अनुदान
मेरठ। मुख्य विकास अधिकारी आर्यका अखोरी ने बताया कि शासन ने पंजीकृत गोशालाओं में संरक्षित गोवंश के भरण पोषण हेतु अनुदान दिये जाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शासन ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित करने का आदेश दिया है। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा नामित एक प्रतिनिधि सदस्य के साथ ही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जहां सचिव होंगे वहीं गौशाला क्षेत्र के पशु चिकित्साधिकारी और संबंधित विकास खंड के खंड विकास अधिकारी को सदस्य नामित किया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि इस संबंध में एक जनवरी 2018 से 31 अगस्त 2018 तक सभी पंजीकृत गोशालाओं द्वारा निर्धारित प्रपत्र पर शासकीय अनुदान हेतु आवेदन पत्र मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के यहां ऑनलाइन अथवा रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से दिया जा सकता है।