फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   औपचारिकता: हटाए नहीं, फाड़े जा रहे हैं अवैध होडिंग

औपचारिकता: हटाए नहीं, फाड़े जा रहे हैं अवैध होडिंग

Sat, 16 Sep 2017 03:03 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
औपचारिकता: हटाए नहीं, फाड़े जा रहे हैं अवैध होडिंग
मेरठ। शहर में अवैध होर्डिंग और यूनिपोल हटाने के लिए चलाए गए अभियान के नाम पर नगर निगम अधिकारी खानापूर्ति कर रहे हैं। एक सप्ताह से चले रहे अभियान के दौरान मात्र 300 अवैध होर्डिंग हटाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत इससे अलग है। निगम अधिकारी होर्डिंग हटाने की जगह उन पर लगे फ्लैक्स फाड़कर होर्डिंग माफिया को लाभ पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने बीओटी मार्गों को छोड़कर पांच माह से किसी भी कंपनी को होर्डिंग लगाने का ठेका नहीं दिया है। इसके बाद भी शहर के मार्गों पर हजारों अवैध होर्डिंग और यूनिपोल की भरमार हैं। जिन पर मल्टीनेशनल कंपनियों होर्डिंग लगे हैं। इनसे होर्डिंग माफिया लाखों का कारोबार करते हैं। इसकी शिकायत शासन से की गई। अधिकारियों पर दबाव पड़ा तो एक सप्ताह पहले अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। कछुआ गति से चल रहे अभियान में अभी तक मात्र 300 होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें में भी ज्यादातर से केवल फ्लैक्स फाड़कर खानापूर्ति की गई है। शुक्रवार को भी नगर निगम ने दिल्ली रोड स्थित मेट्रो प्लाजा से बिजली बंबा बाईपास होते हुए हापुड़ रोड़ तक अभियान चलाया। निगम अधिकारियों ने 122 अवैध होर्डिंग हटाने का दावा किया, जबकि हकीकत में एक भी होर्डिंग नहीं काटा गया। केवल उनसे फ्लैक्स हटाकर खानापूर्ति की गई।
विज्ञापन

होर्डिंग माफिया को पहुंचा रहे लाभ
शहर में जिन मार्गों से अवैध होर्डिंग हटाने की बात कही जा रही है वहां से कुछ ही होर्डिंग हटाए गए है। अभी भी इन मार्गों पर अवैध होर्डिंग की बाढ़ है। नगर निगम अधिकारी होर्डिंग माफिया को लाभ पहुंचाने के लिए इन्हें नहीं हटवा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
वर्जन......
जिन कंपनियों ने होर्डिंग के लिए आवेदन किए हुए थे उनको शीघ्र ही कार्य आदेश दिया जाएगा है। अवैध होर्डिँग हटाए जा रहे हैं। कुछ को नोटिस भी दिए गए हैं। -राजेश कुमार, होर्डिंग प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed