फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कर्मचारी नेताओं ने चुनाव प्रचार में ताक झोंकी

कर्मचारी नेताओं ने चुनाव प्रचार में ताक झोंकी

Sun, 27 Aug 2017 01:56 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी नेताओं ने चुनाव प्रचार में ताक झोंकी
कर्मचारी नेताओं ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम कर्मचारी संघ के चुनाव प्रचार का शनिवार को अंतिम दिन रहा। तीनों पैनल के कर्मचारी नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। जुलूस निकाला और कर्मचारियों से वोट मांगी।
सोमवार को नगर निगम कर्मचारी संघ चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली। चुनाव में श्रीपाल, आलोक पैनल, अनीस अहमद, हरवीर पैनल और नवल सिंह राघव, प्रदीप जोशी पैनल मैदान में है। तीनों पैनलों के पदाधिकारियों ने शनिवार को दिन भर नगर निगम में अपने अपने पक्ष के लिए वोट मांगे। इस दौरान अनीस पैनल ने साउंड सिस्टम और ढोल नगाड़ों के साथ निगम परिसर में जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। वहीं नवल सिंह राघव और श्रीपाल पैनल ने बगैर ढोल नगाड़ों के लिए जुलूस निकालकर वोट मांगे। कर्मचारी नेताओं ने मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए खाने की व्यवस्था भी की। 28 अगस्त को ही मतदान के बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। नगरायुक्त कार्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


खास बात
शनिवार को था प्रचार का अंतिम दिन, सोमवार को होगा मतदान
औवेसी की पार्टी निगम चुनावों में उतारेगी प्रत्याशी
मेरठ। औवेसी बंधुओं की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की जिला कार्यकारिणी ने शनिवार को जिमखाना मैदान स्थित अपार चैंबर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इसमें कार्यकर्ताओं से निकाय चुनावों में जुटने को कहा। पार्टी प्रवक्ता इं. शादाब चौहान ने कहा कि पार्टी मेरठ नगर निगम चुनावों में अपना प्रत्याशी उतारेगी। इस दौरान सपा के एक दर्र्जन से ज्यादा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी में शामिल हुए। जिसमें शहर विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष फजल करीम, सचिव अनीस अंसारी आदि शामिल हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद अनस, जिला महासचिव इमरान अंसारी, शहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रिजवान अंसारी, कोषाध्यक्ष जुबैर इरशाद, फुरकान अंसारी, परवेज अहमद, शादाब चौधरी, हाफिज उम्मीद, नसीरुद्दीन परवाना, जाकरीन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed