फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर में आज सुरक्षा के कड़े इंतजाम

शहर में आज सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Tue, 15 Aug 2017 02:43 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
शहर में आज सुरक्षा के कड़े इंतजाम
शहर में आज कड़ी रहेगी सुरक्षा
विज्ञापन

मेरठ। स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आज शहर की सुरक्षा कड़ी रहेगी। मिश्रित आबादी और संवेदनशील क्षेत्रों में पीएसी और आरएएफ लगाई गई है। जबकि मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर स्वाट टीम के कमांडो और थाने की फोर्स लगाई गई है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी मंजिल सैनी ने सोमवार को एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एसपी देहात राजेश कुमार, एसपी क्राइम शिवराम यादव और सभी सीओ के साथ बैठक की। सोमवार को जहां दिनभर पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं शाम को मॉल, सिनेमाघर, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते ने चेकिंग की गई। एसपी देहात राजेश कुमार ने सरधना, किठौर, खरखौदा, परीक्षितगढ़, मवाना और रोहटा में भी सीओ और थाना प्रभारियों को पैदल मार्च निकालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि शहर में दो कंपनी पीएसी/ आरआरएफ, एक कंपनी आरएएफ, और स्वॉट टीम के कमांडो लगाये गए हैं। शहर में 250 दरोगा और 1200 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर को चार जोन में बांटा गया है। कोतवाली, ब्रह्मपुरी, सिविल लाइन और कैंट क्षेत्र सर्किल में सीओ के साथ मजिस्ट्रेट और तीन तीन थाना प्रभारी लगाये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों की सुरक्षा भी कड़ी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा कड़ी की गई है। लालकुर्ती, सदर बाजार, दाल मंडी, सिविल लाइन, देहलीगेट, सराफा बाजार, कागजी बाजार, वैली बाजार, रेलवे रोड, ब्रह्मपुरी, शारदा रोड, कोतवाली, शास्त्रीनगर सेंटल मार्केट, हापुड़ अड्डा, घंटाघर, कंकरखेड़ा, गंगानगर और पल्लवपुरम में सुरक्षा बढ़ाई गई है।


लालकुर्ती में विशेष नजर
लालकुर्ती में दो साल पहले जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की झांकी निकालने पर सांप्रदायिक तनाव हो गया था। पुलिस ने झांकी निकालने पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल और अन्य भाजपाइयों ने थाने में हंगामा किया था। बाद में आरएएफ की मौजूदगी में झांकी निकली। एसएसपी ने लालकुर्ती की सुरक्षा के लिए एसपी सिटी और सीओ कैंट को कड़े निर्देश दिए हैं।

खास बातें
स्वतंत्रता दिवस पर अलर्ट के बाद कमांडो की टीम भी लगाई
संवेदनशील क्षेत्रों में रहेगा पुलिस और आरएएफ का पहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed