फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मंडलायुक्त ने किया ट्रैमो का शुभारंभ

मंडलायुक्त ने किया ट्रैमो का शुभारंभ

Sat, 05 Aug 2017 02:48 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने किया ट्रैमो का शुभारंभ
कमिश्नर ने दिखाई ट्रैमो को हरी झंडी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने पुलिस लाइन में दस ट्रैमो (ट्रैफिक मोबाईल) टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर एसएसपी मंजिल सैनी ने जल्द ही अलग से ट्रैफिक का कंट्रोल रूम बनाने की भी बात कही।

ट्रैफिक मोबाईल की हर बाइक पर दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह शहर में दस अलग-अलग जगहों पर तैनात रहेेंगे और जाम की सूचना पर तत्काल पहुंचेंगे। जरूरत पड़ने पर बाद में उस सेक्टर के हेड कांस्टेबल या जोन के टीएसआई मौके पर पहुंचेंगे। ट्रैमो टीम को पास चस्पा चालान बुक, डिजिटल कैमरा भी दिया गया है। यह अवैध रूप से सड़क पर या नो पार्कि ग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई करेंगे। सड़क पर राउंड करते समय भी जाम हटवाएंगे। ट्रैमो पर पुलिस की ड्यूटी सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक निर्धारत की गई है। एसएसपी ने कहा कि यदि ट्रैमो पर तैनात पुलिकर्मियों द्वारा अवैध वसूली या अभद्रता की शिकायत मिली तो सीधे निलंबन की कार्रवाई की जायेगी। कार्यक्रम के दौरान डीएम समीर वर्मा, एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई, एमडीए सचिव राजकुमार, एसपी देहात राजेश कुमार, एसपी अपराध शिवराम यादव, टीआई सुनील कुमार, टीएसआई दीनदयाल दीक्षित, नदीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ट्रैमो क्षेत्र का निर्धारण
ट्रैमो-1 कमिश्नर आवास चौराहा से जेलचुंगी, विवि रोड और तेजगढ़ी चौराहे तक।
ट्रैमो-2 तेजगढ़ी से सोहराबगेट बस अड्डा, गांधी आश्रम, हापुड़ अड्डा से सूरजकुंड तक।
ट्रैमोे-3 कमिश्नरी आवास चौराहा से जीरोमाइल व मोदीपुरम फ्लाईओवर तक।
ट्रैमो-4 जीरो माइल से बेगमपुल, दिल्ली रोड पर जली कोठी व खैरनगर, और छतरी वाला पीर का क्षेत्र।
ट्रैमो-5 जली कोठी से रेलवे रोड व दिल्ली रोड पर शाप्रिक्स मॉल तक।
ट्रैमो-6 हापुड़ अड्डा से एल ब्लॉक शास्त्रीनगर बिजली बंबा पुलिस चौकी व गोला कुआं तक।
ट्रैमो-7 तेजगढ़ी से गढ़ रोड पर काली नदी तक।
ट्रैमो-8 वेस्ट एंड रोड व हनुमान चौक तक।
ट्रैमो-9 माल रोड से सोफिया स्कूल व सेंट मैरी स्कूल तक। और
ट्रैमो-10 बेगमपुल, बच्चा पार्क, बुढ़ानागेट और खैरनगर बाजार तक।

खास--
पहली बार ट्रैफिक पुलिस को मिली दस अपाचे बाइक,
जाम की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचेगी मोबाइल टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed