फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   14 areas most sensitive declared due to corona

मेरठ में कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार, 58 नए मरीज मिले, 14 क्षेत्र अतिसंवेदनशील श्रेणी में चिन्हित

Mon, 05 Apr 2021 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 05 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
14 areas most sensitive declared due to corona
corona virus -file photo - फोटो : amar ujala
मेरठ में कोरोना संक्रमण का फैलाव बढ़ रहा है, जिसका मुख्य कारण प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने माना है कि मेरठ में कोरोना संवेदनशील स्थानों से यात्रियों का आना, मेरठवालों का दिल्ली के निकट होना और रोजाना काफी संख्या में कर्मचारी और व्यवसायियों का दिल्ली आना जाना भी है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण का विश्लेषण करने के बाद प्रशासन ने 14 क्षेत्रों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा है। इनमें कैंट क्षेत्र का थापर नगर, सदर, आबूलेन, असौड़ा हाउस, सदर की सब्जी मंडी, आबूलेन बाजार, लालकुर्ती, सदर बाजार और भैंसाली बस अड्डा।
विज्ञापन


दौराला क्षेत्र की ए टू जेड कॉलोनी, ड्रीम सिटी, राजेंद्र नगर का कैलाशपुरी, प्रीत विहार, सेक्टर 6 शास्त्री नगर और सेंट्रल मार्केट, नंगला बट्टू क्षेत्र का नेहरू नगर, मानसरोवर, हाइडल कॉलोनी, सूरजकुंड पार्क, मलियाना का फाजलपुर एयर अनूपनगर, भावनपुर का गांव स्याल, सरधना का गंज बाजार, जुल्हेड़ा,बड़ी मढियाई, पल्हेड़ा का अंसल टाउन और शील कुंज, कसेरू बक्सर का आई ब्लॉक गंगानगर, लल्लापुरा का देवलोक व शम्भू नगर, संजय नगर, चोर बाजार, साबुन गोदाम का जैन नगर, मवाना का कल्याण सिंह, हीरा लाल और पुलिस लाइन की सब्जी मंडी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी के बालाजी ने हिदायत दी है कि इन स्थानों पर सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। उल्लंघन पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। समय-समय पर इसे चेक किया जाएगा। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सैंपलिंग का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed