{"_id":"5c574d1abdec225eb27aa323","slug":"131549225242-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन टेनिस कोर्ट में सिमेंट के घोल से खत्म की गई दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन टेनिस कोर्ट में सिमेंट के घोल से खत्म की गई दरारें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन टेनिस कोर्ट में सिमेंट के घोल से खत्म की गई दरारें
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बने लोन टेनिस कोर्ट में एक महीने में ही दरारें आ गई। पिछले महीने खबर प्रकाशित हुई तो निर्माण करने वाली कंपनी अधिकारियों ने दरारों को छिपाने के लिये सिमेंट का घोल डाल दिया। निर्माण कंपनी अधिकारियों ने मामले को हल्के में लेते हुए खानापूर्ति कर डाली। जबकि लोन टेनिस कोर्ट का निर्माण जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के निर्देश पर हुआ था। जिसमें साढ़े पांच लाख रुपये की लागत आई।
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में एक और नया खेल जुड़ा तो टेनिस खिलाड़ियों में उम्मीद जागी। टेनिस खिलाड़ियों के स्टेडियम में पंजीकरण भी शुरू हो गए। लेकिन लोन टेनिस कोर्ट के एक महीने के निर्माण के भीतर ही कोर्ट में दरार पड़नी शुरू हो गई। पिछले महीने खबर अमर उजाला में प्रकाशित हुई तो सरकारी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा अधिकारियों ने कोर्ट पर सिमेंट का घोल डालकर दरारें छिपा ली। लेकिन अब पूरे कोर्ट में दरारें पड़ गई हैं। ऐसे में गर्मी आने पर कोर्ट का हाल बेहद खराब होने की आशंका है। खेल अधिकारियों के अनुसार मानकों के अनुसार कोर्ट का निर्माण नहीं हुआ, जिसके कारण कोर्ट समय से पहले टूटने लगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया मामले में जिलाधिकारी से बात की थी। संबंधित निर्माण कंपनी अधिकारियों ने दरारों को खत्म करने की बात की थी। लेकिन दरारों को खत्म करने में कोई लापरवाही हुई है तो जांच कराई जाएगी।