फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   22

22

Thu, 31 Jan 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
22
आज है अंतिम तिथि, दें स्वच्छता पर फीडबैक
विज्ञापन


मेरठ। स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर और कैंट की जनता का जागरूक न होना भारी पड़ सकता है। केंद्र सरकार जनता से स्वच्छता से जुड़े बिंदुओं पर राय मांग रही है। आज इसकी अंतिम तिथि है। शाम पांच बजे वेबसाइट बंद हो जाएगी।
चार जनवरी से 31 जनवरी तक ऑनलाइन फीडबैक देने की प्रक्रिया को शुरू किया गया था। ऑनलाइन फीडबैक देने में सिर्फ आज का दिन बचा है। कैंट बोर्ड की तरफ से घर-घर जाकर लोगों से ऑनलाइन फीडबैक के लिए जागरूक किया था। कैंट में सीएबी स्कूल के छात्रों ने जागरूकता अभियान चलाते हुए स्कूल के आसपास की दीवारों पर सुंदर चित्रकारी की थी। इसके जरिए लोगों को अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। छात्रों के अलावा कई जगहों पर नागरिकों ने अपने घरों की दीवारों पर खुद ही सुंदर पेटिंग बनाकर कैंट को स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी रैंक दिलाने की पहल की है।
विज्ञापन

फीडबैक के ज्यादा नंबर
स्वच्छता सर्वेक्षण कुल पांच हजार अंकों का है। इसमें अकेले 1250 नंबर ऑनलाइन फीडबैक के हैं। सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर स्वच्छता सर्वेक्षण के लिंक पर जाकर अपनी डिटेल भरनी है। इसके बाद कुछ प्रश्नों का जवाब देने पर आपका ऑनलाइन फीडबैक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुपचाप कर गई सर्वेक्षण
कैंट क्षेत्र में टीम ने चुपचाप सर्वेक्षण कर लिया। सूत्रों के मुताबिक टीम के सदस्य जीपीएस के माध्यम से कैंट क्षेत्र में स्थानीय निवासियों से सवाल पूछ रहे थे। अभी तक के रिकॉर्ड में शहर के केवल 938 लोगों ने इस पर अपनी राय दी है। जबकि छावनी परिषद के 9700 लोगों ने स्वच्छता पर अपनी ओपिनियन दी है। जबकि गाजियाबाद के 34 हजार लोग इस सर्वेक्षण का हिस्सा बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed