फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसपी ट्रैफिक ने काटा अपनी और सीओ की गाड़ी का चालान

एसपी ट्रैफिक ने काटा अपनी और सीओ की गाड़ी का चालान

Thu, 26 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक ने काटा अपनी और सीओ की गाड़ी का चालान
मेरठ। सड़क सुरक्षा सप्ताह में मंगलवार शाम यातायात जागरूकता रैली के दौरान सीट बेल्ट न लगाना एसपी और सीओ ट्रैफिक के चालकों को भारी पड़ गया। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया तो एसपी ट्रैफिक ने दोनों गाड़ियों के चालकों का चालान काट दिया।
विज्ञापन

यातायात नियमों का संदेश देने के लिए एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी और सीओ ट्रैफिक अरुण कुमार ने ट्रैफिक पुलिस और एनसीसी कैड्ेटस के साथ कमिश्नरी चौराहे से जागरूकता रैली निकाली थी। पैदल रैली के दौरान सभी अधिकारी, ट्रैफिक पुलिसकर्मी और कैडेट्स लोगों से गाड़ी चलाने के दौरान सीट बेल्ट का प्रयोग करने और दोपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट लगाने का आह्वान कर रहे थे। वहीं, एसपी और सीओ ट्रैफिक के चालक इस दौरान बिना सेट बेल्ट लगाए गाड़ी चला रहे थे। जिसे अमर उजाला ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन

अमर उजाला के बुधवार के अंक में दोनों चालकों की फोटो प्रकाशित होने पर एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने दोनों को कार्यालय में तलब कर लिया। पूछा कि क्या पुलिस के चालकों के लिए अलग से ट्रैफिक के नियम होंगे। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि सीट बेल्ट न लगाने पर सौ रुपये शुल्क का चालान किया गया है। चालान की राशि दोनो ड्राइवरों के वेतन से काटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो क्या संदेश जाएगा
एसपी ट्रैफिक ने सीओ ट्रैफिक, टीआई, टीएसआई को निर्देश दिए हैं कि यदि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ही यातायात के नियम तोड़कर वाहन चलाएंगे तो फिर आम जनता में क्या संदेश जाएगा। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ फिर से हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने को लेकर अभियान चलाया जाएगा।



खास बातें:
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने का मामला
एसपी और सीओ ट्रैफिक की गाड़ी के ड्राइवर हुए थे जागरूकता रैली के दौरान कैमरे में कैद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed