फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लंबे समय नहीं अटका सकते हाईकोर्ट बैंच का मुद्दा

लंबे समय नहीं अटका सकते हाईकोर्ट बैंच का मुद्दा

Sat, 30 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
लंबे समय नहीं अटका सकते हाईकोर्ट बैंच का मुद्दा
लंबित नहीं रख सकते हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते हुए उन्हें छह मांग पत्र सौंपे। इसमें हाईकोर्ट बेंच, हवाई कनेक्टिविटी, आवास विकास की शमन नीति में बदलाव, गांधी आश्रम को पुनर्जीवित करने, मेडिकल अस्पताल के उच्चीकृत करने के साथ ही दिव्यांग स्कूलों के बारे में भी मांग रखी।
डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मुख्यमंत्री से कहा कि मेरठ में हाईकोर्ट बेच की मांग बहुत पुरानी है। जेवर को एयरपोर्ट और बड़ा बिजलीघर मिल चुका है। ऐसे में अब हाईकोर्ट बेंच का विषय लंबे समय तक लंबित रखना मुश्किल होगा। इसलिए इस पर गंभीरता से विचार किया जाए। इसके साथ ही आवास विभाग के अंतर्गत शमन उपविधि के संबंध में भी प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराकर शासन को प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया जाए। मेरठ में हवाई कनेक्टिविटी पर वाजपेयी ने कहा कि हमारे संकल्प पत्र में हवाई कनेक्टिविटी शामिल थी, स्वयं मुख्यमंत्री ने भी जनसभा में मेरठ की जनता को आश्वस्त किया था। अब मेरठ को शीघ्र ही इससे जोड़ दिया जाए, ताकि जनता में पैदा हो रहे अविश्वास को दूर किया जा सके।
विज्ञापन

वाजपेयी ने मेरठ मेडिकल कॉलेज अस्पताल को उच्चीकृत करने की मांग की। इसके अलावा गांधी आश्रम को पुनर्जीवित करने की मांग उठाते हुए कहा कि आजादी के बाद का सबसे पहला गांधी आश्रम मेरठ में है, लेकिन अब इसे पुनर्जीवित किया जाना जरूरी है, जिसमें सिर्फ चार करोड़ रुपये की आवश्यकता है। वहीं दिव्यांगों से संबंधित मामला उठाते हुए उन्होंने कहा कि मूक बधिर विद्यालय सदर मेरठ के अध्यापकों के वेतनमान हेतु अनुदान बढ़ाया जाए और नेत्रहीन विद्यालय के भवन का शिलान्यास भी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उठाई छह मांगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed