फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरकारी स्कूलों में फर्नीचर की उठने की लगी मांग

सरकारी स्कूलों में फर्नीचर की उठने की लगी मांग

Wed, 27 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में फर्नीचर की उठने की लगी मांग
स्कूलों में बच्चों के लिए फर्नीचर की मांग तेज
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
सरकारी विद्यालयों मेें बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था किए जाने की मांग उठने जोर पकड़ने लगी है। गुराना गांव में हुई पंचायत मेें गठित की गई कमेटी सोमवार को छछरपुर गांव में पहुंची और ग्राम प्रधान समेत सैकड़ों अभिभावकों से मिली। अभिभावकों ने हस्ताक्षर युक्त पत्र कमेटी को सौंपा है।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बकाया गन्ना भुगतान न होने की गंभीर समस्या के कारण अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों मेें पढ़ाने को मजबूर है। लेकिन, इन विद्यालयों में न तो शिक्षा बेहतर है और न ही बच्चों को बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था। ठंड में भी बच्चों को फर्श पर बैठना पड़ता है। इस मुद्दे को व्यापक रूप देने के लिए रविवार को गुराना गांव में हुई पंचायत में छह कमेटी गठित की गई थी। कमेटी को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सोमवार को ये कमेटी छछरपुर गांव में पहुंची और ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट सहित सैकड़ों अभिभावकों से मिली।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने कमेटी को बताया कि वे विद्यालयों में फर्नीचर लगवाए जाने की मांग को लेकर सहमत है। प्रशासनिक अफसरों को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। वहीं, सैकड़ों अभिभावकों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन कमेटी को सौंपा। कमेटी प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों में फर्नीचर लगवाए जाने की मांग करेगी। इस अवसर पर सोहनपाल, उधम, रणधीर, सुधीर, बिजेंद्र, ओमपाल, हरेंद्र, हनी, मोनू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed