फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   123 trees on the highway will be shifted to Sanjay forest

हाईवे के 123 पेड़ होंगे संजय वन में शिफ्ट

Wed, 21 Aug 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
123 trees on the highway will be shifted to Sanjay forest
परतापुर तिराहे पर पैड के उखाडने का काम शुरु
मेरठ/परतापुर। एक तरफ बारिश की वजह से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का कार्य प्रभावित हो गया है। वहीं, पेड़ों को शिफ्ट करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिससे बारिश का पानी सूख जाने के बाद एक्सप्रेस-वे का कार्य तेज गति से कराया जा सके। इसकी शुरुआत परतापुर तिराहे से कर दी गई है। दिल्ली-देहरादून बाईपास के किनारे देहरादून की तरफ फोर्ड शोरूम के आगे तक लगे लगभग 123 पिलखन के पेड़ों को यहां से हटाकर संजय वन में लगाया जाएगा। इस बारे में एनएचएआई और वन विभाग के बीच प्लान तय हो गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को परतापुर तिराहे से पेड़ों को शिफ्ट करने का कार्य तेज गति से शुरू कर दिया गया। परतापुर तिराहा और भूडबराल के बीच बन रहे आरओबी से आठ इंटरचेंज दिए जाने हैं जो जाकर बाईपास पर मिलेंगे। इसी को देखते हुए बाईपास पर यातायात को सुगम बनाने के लिए सर्विस रोड बनाई जानी है। पेड़ों को शिफ्ट करने के लिए जेसीबी से हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बुधवार तक लगभग 30 पेड़ों को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पेड़ों को जिंदा रखना होगी चुनौती
एक तरफ एनएचएआई जड़ सहित पेड़ों को दूसरे स्थान पर लगाने के साथ इन्हें जिंदा रखने का दावा कर रहा है। लेकिन उसके ये दावे एक्सप्रेस-वे पर खोखले साबित हो रहे हैं। अच्छरौंडा और कांशी गांव के पास पेड़ों को हटाकर किनारे लगाया गया था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद लगभग 70 पेड़ सूखने के कगार पर आ गए हैं। इन पेड़ों की पत्तियों पर फंगस जम गई हैं। इन 123 पेड़ों को भी जिंदा रखना वन विभाग और एनएचएआई अधिकारियों के सामने चुनौती भरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास के पानी से हाईवे क्षतिग्रस्त
परतापुर तिराहे पर बनाए जा रहे अंडरपास में बारिश का पानी लबालब हो गया है। जिसके चलते हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। यह पानी बाहर सड़क तक आ गया है। जिससे सड़क टूटने लगी है। गड्ढा गहरा होने के चलते अधिकतम 15 दिनों तक बारिश के पानी के सूखने के आसार कम नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed