फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शादी समारोह से दूल्हे की भांजी का अपहरण

शादी समारोह से दूल्हे की भांजी का अपहरण

Thu, 09 May 2019 03:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह से दूल्हे की भांजी का अपहरण
शादी समारोह से दूल्हे की भांजी का अपहरण
विज्ञापन

बिजली बंबा बाईपास स्थित ग्रांड सेलिब्रेशन में चल रहा था शादी समारोह
बुलंदशहर निवासी छात्रा परिजनों के साथ पहुंची थी शादी में, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास स्थित ग्रांड सेलिब्रेशन में मंगलवार रात शादी समारोह के दौरान दूल्हे की भांजी का अपहरण हो गया। पुलिस और परिजन छात्रा की तलाश करते रहे। लेकिन सुराग नहीं लगा। परतापुर थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया गया है।
गाजियाबाद निवासी युवक की शादी काजीपुर गांव की युवती से तय हुई थी। शादी समारोह बिजली बंबा बाईपास पर ग्राम बजौट के पास ग्रांड सेलिब्रेशन में चल रहा था। बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 15 वर्षीय छात्रा अपने मामा विष्णु सैनी की शादी में आई थी। मंगलवार रात करीब 12:30 बजे जयमाला के दौरान छात्रा अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आखिरी बार उसे स्टेज के सामने सोफे पर बैठे देखा था। इस दौरान कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि छात्रा का अपहरण कर लिया गया है। सूचना पर इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

पहले बताया कि छात्रा को मंडप के बाहर से कार से अपहरण करके ले गए हैं। मंडप के बाहर की पार्किंग खरखौदा थाना क्षेत्र की सीमा में पड़ती है। जिसको लेकर खरखौदा और परतापुर पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। हालांकि पुलिस ने परिजनों के साथ मंडप के सभी कमरों की तलाशी ली। आसपास के खेतों में भी कांबिंग की गई। लेकिन छात्रा का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टरकाती रही पुलिस
पीड़िता के पिता ने बताया कि वह मंगलवार रात में ही परतापुर थाने पर पहुंचे। पुलिस ने खरखौदा क्षेत्र की बिजली बंबा पुलिस चौकी पर जाने की सलाह दी। वह वहां पहुंचे तो उन्हें खरखौदा थाने जाने के लिए कह दिया जाता। वह थाने और चौकी के चक्कर काटते रहे। लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। बुधवार को काजीपुर के छात्र नेता परतापुर थाने पहुंचे, जिसके बाद छात्रा के पिता की तरफ से पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

जल्द कर लेंगे बरामद
छात्रा के पास मोबाइल नहीं था। मंडप में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं थे। अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही छात्रा को बरामद कर लेंगे। -तपेश्वर सागर, इंस्पेक्टर परतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed