फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सात माध्यमों से बिजली बिल जमा करा सकते हैं उपभोक्ता

सात माध्यमों से बिजली बिल जमा करा सकते हैं उपभोक्ता

Thu, 18 Apr 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
सात माध्यमों से बिजली बिल जमा करा सकते हैं उपभोक्ता
मेरठ। पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि कंपनी क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा कराने के लिए कैश काउंटरों के अलावा सात अन्य माध्यम मुहैया कराए हैं। इसमें नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, भीम, आईटीजेड कार्ड, मोबाइल वॉलेट आदि शामिल हैं। उपभोक्ता एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंकों के एटीएम से भी बिल जमा करा सकते हैं। इसके साथ ही उपभोक्ता ई-निवारण मोबाइल एप को डाउनलोड करके बिजली बिल घर बैठे जमा कर सकते हैं। एमडी ने बताया कि इसके साथ ही कंपनी ने ग्रामीण उपभोक्ताओं को जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से बिजली बिल जमा कराने की सुविधा प्रदान की है। कैश काउंटर गांवों से दूर होने के चलते ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने में दिक्कत होती थी। इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। कंपनी के तहत आने वाले 6593 जनसुविधा केंद्रों पर बिल जमा करने की व्यवस्था की गई है। यहां बिल जमा कराने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed