फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हवा में धूल के कण, आंखों में हो रही जलन

हवा में धूल के कण, आंखों में हो रही जलन

Tue, 09 Apr 2019 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
हवा में धूल के कण, आंखों में हो रही जलन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोदीपुरम। मौसम दिन प्रतिदिन बदल रहा है। सोमवार को धूल भरी आंधी के कारण आंखों में जलन से लोग परेशान रहे। अभी भी आसमान मेें धुंध छाई हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ने 24 घंटे तक तेज आंधी और बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

सोमवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला हुआ था। दिन में तेज धूप के बीच हवा भी चली। सोमवार को सहारनपुर, बिजनौर में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई, जबकि मेरठ और आसपास में हवा की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटे के आसपास रही। राजस्थान से आ रही धूल भरी आंधी के कारण आसमान पर धुंध छाई हुई है। धूल भरी आंधी के कारण आंखों में जलन रही। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 67 और न्यूनतम 46 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि राजस्थान में गर्म हवाओं का असर तेज होने के कारण वहां चक्रवाती सिस्टम बन रहा है। इसका असर वेस्ट यूपी, एनसीआर क्षेत्र में भी दिख रहा है। तेज आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। अभी 24 घंटे तक मौसम ऐसे ही रहेगा, आसमान पर धूल का असर दिखाई देगा। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी मौसम ऐसे ही रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed