फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ-पानीपत रेल लाइन के लिए सर्वे शुरू

मेरठ-पानीपत रेल लाइन के लिए सर्वे शुरू

Wed, 06 Feb 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ-पानीपत रेल लाइन के लिए सर्वे शुरू
फोटो - ट्रैक पर है
विज्ञापन


मेरठ-पानीपत रेल लाइन के लिए सर्वे शुरू

- सरधना के कुशावली जंगल में रेलवे टीम पहुंची
- मुजफ्फरनगर सांसद संजीव बालियान ने इस रूट का दिया था प्रस्ताव

मेरठ। कई सालो से चली आ रही मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन को रफ्तार मिलने लगी है। हाल ही में आए अंतरिम बजट में रेल लाइन को शामिल कर बजट का प्रस्ताव किया गया था। मंगलवार को दिल्ली से आए अधिकारियों ने सरधना स्थित कुशावली गांव के जंगलों में रेलवे लाइन के लिए सर्वे कर निशान लगाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, इस अभी रेलवे अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि पहले सर्वे पूरा कर लिया जाए इसके बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
104 किलोमीटर के मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन रूट को लेकर संशय है। मुजफ्फरनगर सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान इसे वाया सरधना, बुढ़ाना होकर निकलवाना चाहते हैं। वहीं बागपत सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह इसे बागपत से निकलवाना चाहते हैं। पिछले दिनों दोनों सांसदों ने अपने-अपने प्रस्ताव रेल मंत्री के सामने रखे थे। इसी को ध्यान में रखकर भी सर्वे किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को भी दिल्ली से रेलवे अधिकारियों की टीम पहुंचेगी।
विज्ञापन

2011 में बजट में शामिल थी रेलवे लाइन
मेरठ से पानीपत रेलवे लाइन की मांग साल 2011 से चलती आई है। तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी ने 190 रेल लाइनों में मेरठ-पानीपत रेल लाइन को भी शामिल किया था। सरकार बदलने के बाद इस पर कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे सर्वे की जानकारी नहीं है
प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए रेलवे मंत्रालय से कहा गया है। मैं मंगलवार को लखनऊ में था। मुझे सर्वे की जानकारी नहीं हो सकी।
डॉ. संजीव बालियान, सांसद, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed