{"_id":"5bb13bbd867a557fe5102302","slug":"121538341821-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत सर्वाधिक युवा शक्ति वाला देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत सर्वाधिक युवा शक्ति वाला देश
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सर्वाधिक युवा शक्ति वाला देश
मेरठ। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र ने कहा कि भारत के अंदर सर्वाधिक युवा शक्ति निवास करती है। चीन भले ही आबादी की दृष्टि से बड़ा देश हो, मगर युवा शक्ति की दृष्टि से भारत सबसे बड़ा देश है। सुदर्शन चक्र यहां सूरजकुंड स्थित केशव भवन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर युवा अपनी सही जिम्मेदारी निभाएं तो वह दिन दूर नहीं जब देश विश्व गुरु के रूप में नई पहचान बनाएगा। बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर ने कहा कि देश में लगभग 10 करोड़ से अधिक युवा किसी न किसी प्रकार के नशे की गिरफ्त में हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह देश निर्माण में सहयोग करें और खुद को नशे से बचाएं। बजरंग दल के महानगर संयोजक अर्जुन राठी, राकेश मोहन, निमेष वशिष्ठ, गोपाल शर्मा, राजकुमार, गुलाब सिंह, शिव कुमार पाराशर, हिमांशु शर्मा भी उपस्थित रहे।