फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   0214 नंबर लेने को भिड़े विधायक समर्थक

0214 नंबर लेने को भिड़े विधायक समर्थक

Sat, 08 Sep 2018 02:40 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
0214 नंबर लेने को भिड़े विधायक समर्थक

विज्ञापन
मेरठ। अपनी बाइकों के लिए 0214 नंबर लेने के विधायक समर्थक इस कदर अड़े कि दो दिन तक आरटीओ का पंजीकरण कार्य बंद रहा। यह नंबर पंजीकरण नहीं होने के चलते बाकी आवेदकों की फाइल अटकी रही। आरटीओ के बाहर होने के चलते अधिकारियों ने उनके आने के बाद ही नंबर का निस्तारण करने की बात कहकर हाथ खड़े कर दिए। हालांकि समर्थकों के बीच समझौता होने के बाद एक पक्ष को यह नंबर अलॉट कर दिया गया। बताया गया कि 0214 को नंबर प्लेट पर इस तरह लिखवाया जाता है वह पढ़ने में राम दिखाई दे।
आरटीओ से मिली जानकारी के अनुसार संदीप कुमार ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और संजीव चपराणा ने पल्सर मोटरसाइकिल के पंजीकरण के लिए फाइल पंजीकरण अनुभाग में जमा कराई थी। इसमें से एक पक्ष ने 0214 नंबर के लिए विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर के यहां से फोन कराया था। यह नंबर अलॉट हुआ भी नहीं था कि दूसरा पक्ष भी यही नंबर मांगने लगा। पंजीकरण कर्मियों ने बताया कि इस नंबर के लिए विधायक के यहां से सिफारिश की गई है। इस पर दूसरा पक्ष भी विधायक के यहां पहुंच गया और अपने लिए सिफारिश करा दी। इसके बाद दोनों पक्ष इस नंबर को लेकर अड़ गए। मामला विधायक का होने के चलते बृहस्पतिवार को यह नंबर किसी भी पक्ष को नहीं दिया जा सका। नंबर अटकने के चलते आगे के नंबर भी पंजीकृत नहीं हो सके। पूरे दिन लोग अपने पंजीकरण का इंतजार करते रहे लेकिन कार्य नहीं होने पर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। शुक्रवार को भी यही हाल रहा। कर्मचारियों के मनाने पर भी कोई पक्ष पीछे हटने का तैयार नहीं हुआ तो कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और आरटीओ डॉ. विजय कुमार के लखनऊ से वापस आने के बाद ही पंजीकरण करने की बात कही। काफी जद्दोजहद के बाद दोपहर करीब एक बजे दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद संजीव चपराणा की पल्सर बाइक को यह नंबर अलॉट कर दिया गया।
विज्ञापन


इसलिए खास है ये नंबर
0214 नंबर एक सामान्य नंबर है। लेकिन इसके नंबर प्लेट पर लिखे जाने के तरीके ने इसे वीआईपी बना दिया है। वाहन स्वामी 0214 में से जीरो को तो नंबर प्लेट पर ऊपर की लाइन में लिखवाते हैं और बाकी बचे 214 को हिंदी में इस तरह से लिखवाया जाता है कि यह पढ़ने में ‘राम’ दिखाई देता है। भगवान राम के नाम की वजह से ही यह नंबर इतना खास हो गया है कि लोग इसके लिए न केवल सिफारिश कराने लगे हैं बल्कि जुगाड़बाजी में भी लगे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले से मेरा कोई लेनादेना नहीं है। मैंने किसी के लिए भी कोई सिफारिश नहीं की है। मेरा नाम लेकर मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। सोमेंद्र तोमर, भाजपा विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed