फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रक्षाबंधन के जाम में फंसा शहर

रक्षाबंधन के जाम में फंसा शहर

Mon, 27 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन के जाम में फंसा शहर
रक्षाबंधन के ‘बंधन’ में फंसे वाहन
विज्ञापन

मेरठ। रक्षाबंधन पर रविवार को शहर में भयंकर जाम लगा रहा। वाहनों की संख्या बढ़ी तो सड़कों पर लंबी लाइन लग गई। पुलिस एक स्थान पर जाम खुलवाती, उससे पहले दूसरे स्थान पर जाम लग जाता। एनएच-58 के अलावा अन्य मुख्य मार्गों पर भी जाम की स्थिति बनी रही। शाम को फिर से बिजली बंबा बाईपास पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
यातायात व्यवस्था को लेकर शनिवार को पुलिस अफसरों ने सख्त निर्देश दिए थे। जिसमें शहर में मुख्य चौराहों के अलावा शहर के बाहर मुख्य प्वाइंटों पर भी ट्रैफिक पुलिस और ट्रैमो की ड्यूटी लगाई थी। लेकिन रविवार सुबह वाहनों की संख्या बढ़नी शुरू हुई तो जाम के हालात बन गए। मवाना रोड पर रजपुरा पुलिस चौकी से लेकर कसेरूबक्सर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। गंगानगर डिवाइडर रोड से डिफेंस कॉलोनी, गंगानगर थाने तक भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन

दोपहर को लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल चौराहे तक भी ऐसे ही हालत रहे। जीरो माइल चौराहे से लेकर बेगमपुल तक भी सड़क के दोनों तरफ जाम ही जाम नजर आया। दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, बागपत रोड और ट्रांसपोर्ट नगर और मंडी गेट के सामने भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच-58 पर परतापुर तिराहे पर भी दोपहर को जाम लगा रहा। मोहिउद्दीनपुर में भी तीन किमी लंबा जाम लगा रहा। कंकरखेड़ा फ्लाईओवर और मोदीपुरम तिराहे पर भी जाम की समस्या बनी रही। दोपहर के समय हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर हापुड़ रोड पर तिरंगा गेट तक यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। शास्त्रीनगर एल ब्लॉक तिराहे से लेकर बिजली बंबा पुलिस चौकी तक भी जाम लगा रहा। बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के पास जाम की स्थिति बनी रही। सीओ ट्रैफिक के अलावा टीआई सुनील कुमार, टीएसआई डीडी दीक्षित, टीएसआई नदीम खान खुद अलग अलग स्थानों पर यातायात सुचारु कराते रहे।

अधिकारी बोले, नहीं लगने दिया जाम
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि यातायात व्यवस्था को लेकर शहर और मुख्य स्थानों पर पुलिस अलर्ट रही। वह खुद शहर में ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी के साथ अवैध तरीके से सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाते रहे। अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को शहर और हाईवे पर वाहनों की संख्या अधिक रही। कुछ स्थानों पर जाम जैसी समस्या बनी थी, लेकिन जाम नहीं लगने दिया।


हाईवे पर भी बुरा हाल
मोदीपुरम। रक्षाबंधन के त्योहार पर जहां बाजारों में भीड़ रही वहीं हाईवे पर जाम लगा रहा। हाईवे पर दोपहर तक तो यातायात सुचारु रूप से चलता रहा, लेकिन शाम के समय पल्हैड़ा चौराहा और सिवाया टोल प्लाजा पर जाम लग गया। पल्हैड़ा चौराहे पर लगा जाम दौराला की ओर तो मिलांज मॉल तक और मेरठ की ओर डीएमए स्कूल तक पहुंच गया। यही हाल सिवाया टोल प्लाजा पर भी हुआ। शाम के समय दोनों ओर लगे जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों का जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी तो पल्हैड़ा चौराहे पर पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने में जुटे रहे। देर रात तक लोग जाम में परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed