फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर के कूड़े का मलियाना बना नया ठिकाना

शहर के कूड़े का मलियाना बना नया ठिकाना

Wed, 18 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
शहर के कूड़े का मलियाना बना नया ठिकाना
शहर के कूड़े का मलियाना बना नया ठिकाना
विज्ञापन

मेरठ। शहर के कूड़ा घरों से कूड़ा उठाने और शहर से बाहर डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचने की मंगलवार को फिर दिक्कत खड़ी हो गयी। दिन भर इसको लेकर नगर निगम प्रशासन मशक्कत करता रहा। आखिरकार निगम प्रशासन ने मलियाना में किसी खाली स्थान को कूड़े के लिए चुना है। सुबह दस बजे के बाद कूड़ा घरों से कूड़ा उठाया गया।
लोहियानगर में कूड़ा डालने के विरोध के बाद सोमवार को आधे से अधिक शहर का कूड़ा नहीं उठ पाया था। हालांकि मध्य रात्रि में कूड़ा घरों से कूड़ा उठाकर लोहियानगर भेजा गया था। लेकिन मंगलवार सुबह को फिर से यही परेशानी खड़ी हो गई। दरअसल, शहर से निकलने वाले कूड़े को कहीं पर भी डाले जाने का विरोध हो रहा है। जहां गांवड़ी में निगम की भूमि पर आसपास के किसान कूड़ा नहीं डालने दे रहे हैं तो वहीं हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर में एक प्राइवेट भूमि के केयरटेकर ने दिल्ली रोड वाहन डिपो के वाहनों से डलने वाले कूड़े पर रोक लगा दी। जिसके कारण सोमवार को शहर का एक बड़ा हिस्सा कूड़े के ढेरों से सड़ गया था।
विज्ञापन

कूड़े से खत्ते फुल हो गए थे। खत्ता रोड पर तो कूड़े के ढेर से रास्ता बंद हो गया था। इस मार्ग से शाम तक कोई वाहन ही नहीं गुजर पाया था। हालांकि रात्रि में नगर निगम ने गाड़ियां लगाकर खत्ताघरों से कूड़ा उठाया। कूड़े को लोहियानगर में ही पहुंचाया गया। मंगलवार को दिन निकलते ही फिर कूड़ा उठाने की समस्या खड़ी हो गयी। सुबह दस बजे तक दिल्ली रोड वाहन डिपों से कूड़े की कोई गाड़ी नहीं निकल पायी। इसी बीच मलियाना में नगर निगम की खाली पड़ी भूमि को फिलहाल कूड़ा डालने के लिए चुना गया। सुबह दस बजे के बाद शहर में विभिन्न स्थानों पर बने खत्ताघरों से कूड़ा उठाया गया। इस संबंध में वाहन डिपो प्रभारी गजेंद्र कुमार का कहना है कि कूड़ा डालने की दिक्कत फिलहाल खत्म हो गयी है। शहर से सभी कूड़ा उठा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
10 बजते ही उठना शुरू हुआ शहर से कूड़ा
मलियाना क्षेत्र में नगर निगम ने तलाशा स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed