{"_id":"59b9a4344f1c1bad688b46be","slug":"121505338420-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम व नौचंदी लेट, सुपर व जनशताब्दी रद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम व नौचंदी लेट, सुपर व जनशताब्दी रद
Updated Thu, 14 Sep 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दिल्ली से जालंधर के बीच चलने वाली सुपर एक्सप्रेस और दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस बुधवार को भी रद रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं संगम और नौचंदी एक्सप्रेस देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंचीं।
रेलवे सेक्शन पर चल रहे ब्लाक के चलते सुपर एक्सप्रेस, जन शताब्दी चार दिन से रद चल रही है। इस कारण इन ट्रेनों में रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोनों ट्रेनों को बृहस्पतिवार को भी रद किया गया है। इसके अलावा संगम और नौचंदी एक्सप्रेस का लेट आना जारी है। नौचंदी एक्सप्रेस जहां चार घंटे की देरी से दोपहर बारह बजे पहुंची, वहीं संगम एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से सुबह करीब पौने नौ बजे पहुंची। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि मेंटीनेंस कार्य के लिए ब्लाक लिया गया है। काम पूरा होने के बाद दोनों रद ट्रेनों को चालू कर दिया जाएगा।