{"_id":"5d683aca8ebc3e93c52ee102","slug":"12-persons-are-injured-in-the-collesion-oeco-and-i20-cars-sardana-news-mrt440639488","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईको व आई-20 कार की टक्कर में 12 लोग घायल, गंगनहर में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईको व आई-20 कार की टक्कर में 12 लोग घायल, गंगनहर में गिरी कार
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल शाहिद
- फोटो : SARDANA
ईको व आई-20 कार की टक्कर में 12 लोग घायल, गंगनहर में गिरी कार
सरधना। कपसाड़ गांव के नजदीक गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह सड़क धंसी होने के कारण तेज रफ्तार आई-20 कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ईको कार से टकरा गई। टक्कर से ईको कार रेलिंग तोड़ते हुए गंगनहर के किनारे पर जा गिरी। दोनों कारों में सवार 12 लोग घायल हो गए। आई-20 कार चालक व साथी घायल हालत में फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। क्रेन की मदद से ईको कार को बाहर निकाला गया।
सरधना के नवाबगढ़ी निवासी 60 वर्षीय साजिद ने पुत्री जीनत का निकाह मीरापुर जानसठ के निकट तिसंग गांव में किया है। साजिद के मुताबिक बृहस्पतिवार को बेटी के ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट करने की सूचना मिली। जिस पर कमरानवाबान निवासी गजेंद्र की ईको कार किराये पर बुक कर साजिद परिवार सदस्यों के साथ चल दिया। सुबह करीब 9 बजे कपसाड़ गांव के सामने पहुंचे तभी सामने से आ रही आई-20 कार चालक ने सड़क में गड्ढा बचाया तो कार अनियंत्रित होकर ईको कार से टकरा गई। टक्कर से ईको कार रेलिंग तोड़ते हुए गंगनहर के बिल्कुल किनारे पा जा गिरी। गनीमत रही की पानी में नहीं गिरी। घटना से मौके पर चींख पुकार मच गई। इस बीच घायल हालत में आई-20 कार सवार दो युवक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल ईको कार चालक गजेंद्र, साजिद व उसके परिवार से मेहरोनिशा, भूरा, बिल्लो, शाहिद, नूरजहां निवासी मोहल्ला छावनी, जाहिदा बानो समेत दस लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ईको कार को बाहर निकलवाया। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि तहरीर मिलने पर लिखापढ़ी की जायेगी।

गंग नहर पटरी की रेलिंग तोड़कर नीचे गड्ढे में गिरी कार- फोटो : SARDANA

क्रेन के द्वारा गंग नहर से निकाली इको कार- फोटो : SARDANA
विज्ञापन