{"_id":"5ca3c610bdec2214743f49fa","slug":"11554236944-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रोका पैदल मार्च, हंगामा, विवि गेट पर ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रोका पैदल मार्च, हंगामा, विवि गेट पर ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने रोका पैदल मार्च, हंगामा, विवि गेट पर ज्ञापन
- दो अप्रैल 2018 को हुए बवाल के चलते अलर्ट रहा पुलिस बल
- कई संगठनों ने मांगी थी विवि से मार्च निकालने के लिए अनुमति
मेरठ। दो अप्रैल 2018 को हुए बवाल के चलते मंगलवार को शहर भर में पुलिस बल अलर्ट रहा। सीसीएसयू के गेट से कई संगठनों के पदाधिकारियों ने आंबेडकर चौराहे तक पैदल मार्च निकालने की कोशिश की तो भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। काफी हंगामे के बाद विवि गेट पर ही अपर नगर मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
भारतीय मूल निवासी संगठन, ब्लू पैंथर राष्ट्रीय जाटव महासंघ और एससी-एसटी वेलफेयर एसोसिएशन आदि संगठनों के सदस्य शाम करीब चार बजे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट पर एकत्र हुए। पदाधिकारियों ने कहा कि दो अप्रैल 2018 को भारत बंद के दौरान निर्दोष लोगों पर मुकदमे दर्ज करने और उन्हें जेल भेजने के विरोध में वे शांतिपूर्ण तरीके से सीसीएसयू के गेट से आंबेडकर चौराहे तक पैदल मार्च निकालेंगे। इसकी उनके पास अनुमति भी है। इस पर पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पैदल मार्च की कोई अनुमति नहीं दी गई है। इसको लेकर युवाओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। सूचना पर एसीएम सिविल लाइन भी पहुंच गए। युवाओं ने कहा कि एक तरफ इतनी बड़ी सभाएं हो रही हैं और उनको शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च भी नहीं निकालने दिया जा रहा है। जिस पर अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि मार्च नहीं निकालने दिया जाएगा।
निपटने की थी पूरी तैयारी
पुलिस-प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। इसी के तहत विवि गेट के आसपास पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात थी तो पुलिस ने दो बसों की व्यवस्था भी की थी, ताकि प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर वहां से तुरंत भेजा जा सके। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में ब्लू पैंथर संस्था अध्यक्ष डॉ. सुशील गौतम, भारतीय मूल निवास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आदेश नागोरी, जिलाध्यक्ष एडवोकेट उपेंद्र गौतम, राष्ट्रीय जाटव महासंघ अध्यक्ष विनय राज, एससी-एसटी वेलफेयर अध्यक्ष चमन भारती, कविता बौद्घ, सुमित जाटव, सचिन सागर, प्रमोद, डॉ. केपी, शान मोहम्मद और गोपाल आदि मौजूद रहे।