{"_id":"5c7995f7bdec22736b5eb58a","slug":"11551472119-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य क्षेत्र में लगने वाले मोबाइल टावर के लिए एक टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य क्षेत्र में लगने वाले मोबाइल टावर के लिए एक टेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन्य क्षेत्र में मोबाइल टावर के लिए एक कंपनी ने डाला टेंडर
- तीन चरण में इंडस टॉवर कंपनी ने ही लिया भाग
- बोर्ड बैठक में चर्चा के बाद लिया जाएगा अंतिम फैसला
मेरठ। कैंट क्षेत्र में मोबाइल टॉवर लगाने के लिए कंपनियों का मोहभंग जारी है। दो दिन से खोले जा रहे टेंडर में एकमात्र इंडस टावर कंपनी ने ही रुचि दिखाई है। शुक्रवार को भी सैन्य क्षेत्र में लीज पर लगाए जाने वाले टॉवर के लिए टेंडर खोले गए। इसमें भी इंडस टॉवर कंपनी ने ही टेंडर डाला है। जनवरी में 25 मोबाइल वैन टावर-काऊ लगाने की तैयारी की गई थी।
कैंट बोर्ड अधिकारियों के अनुसार बोर्ड बैठक से पहले टेंडर डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी। इसके बाद बोर्ड बैठक में मामले की चर्चा के बाद ही कंपनी को मोबाइल टावर लगाने की अनुमति दी जाएगी। कैंट में 19 साइटों पर काऊ और छह साइटों पर परमानेंट टावर लगाए जाने हैं। 20 जनवरी को कैंट बोर्ड क्षेत्र में लगाए जाने वाले दस काऊ टॉवर के लिए टेंडर निकाले गए थे। इसमें भी इंडस टॉवर ने ही भाग लिया था। वहीं, बृहस्पतिवार को सैन्य क्षेत्र की 9 साइटों पर लगने वाले काउ टॉवर के लिए टेंडर निकाला था। इसमें भी इंडस टॉवर ने ही भाग लिया था।