फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर का ऐसा कोई चौराहा नहीं जहां लोग जाम में न फंसते हो

शहर का ऐसा कोई चौराहा नहीं जहां लोग जाम में न फंसते हो

Wed, 06 Feb 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
शहर का ऐसा कोई चौराहा नहीं जहां लोग जाम में न फंसते हो
शहर का ऐसा कोई चौराहा नहीं जहां लोग जाम में न फंसते हो
विज्ञापन

मेरठ। शहर का जाम भी ट्रैफिक पुलिस के लिए मुसीबत बना हुआ है। आए दिन शहर में जाम लगा रहा है। शहर में ऐसा कोई चौराहा नहीं बचा जहां लोग जाम में न फंसते हो। ट्रैफिक पुलिस एक स्थान पर जाम खुलवाती, उससे पहले दूसरे स्थान पर जाम लग जाता। दिल्ली रोड पर रोडवेज बसों, ऑटो व ई रिक्शा के कारण लगातार यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है।
दोपहर के समय लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल तक जाम की स्थिति बनी रही। बाउंड्री रोड पर भी आधा किमी तक वाहन जाम में फंसे रहे। जीरो माइल पर भी दोपहर के समय चौराहे पर अवैध तरीके से ऑटो और ई रिक्शा खड़ा होने से जाम की समस्या बनी रही। बेगमपुल चौराहे पर भी दिनभर वाहन रेंगते रहे। दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डे से लेकर जली कोठी चौराहे तक भी वाहन चलाकों को जाम का सामना करना पड़ा। केसरगंज से लेकर रेलवे रोड चौराहे तक भी वाहन जाम में फंसे रहे। रेलवे रोड चौराहे पर जाम का यह हाल रहा है कि लोगों को पैदल चौराहा पार करने में मशक्कत करनी पड़ी। मेट्रो प्लाजा और एचआरएस चौक पर तो ऑटो-ई रिक्शा व खुले कट के कारण हालात और ज्यादा बिगड़ जाते हैं। दोपहर के समय बागपत रोड पर भी एक किमी लंबा जाम लगा रहा। दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर और मंडी गेट पर जाम लगा रहा। वहीं शाम को दिल्ली मेरठ हाईवे पर मोहिउद्दीनपुर में दो किमी लंबे जाम में लोगों को जूझना पड़ा। परतापुर तिराहा और मोदीपुरम तिराहे पर भी जाम की स्थिति रही। शाम को मवाना रोड पर गंगानगर डिवाइडर से लेकर गंगानगर थाने तक वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

घंटाघर पर सबसे भीषण जाम
घंटाघर पर दोपहर 12 बजे से ही वाहन जाम में फंसने शुरू हो गए थे। जिला अस्पताल रोड पर नाले की सफाई कार्य के चलते देरशाम तक वाहन जाम में फंसे रहे। घंटाघर पर पूर्व में ट्रैफिक और देहलीगेट पुलिस ने अस्थायी बैरियर लगाए थे, जिससे घंटाघर चौराहे पर वाहन रांग साइड से क्रास न करें। लेकिन पुलिस ने जब से घंटाघर पर बैरियर हटाए हैं तभी से लगातार जाम की समस्या बन रही है। जिला अस्पताल के मुख्य गेट में भी ताला लगा हुआ है, जिससे सभी वाहन दूसरे गेट से अंदर जाते हैं जिसके चलते जिला अस्पताल रोड पर जाम लग रहा है। पटेल नगर पुलिया के निर्माण कार्य के चलते भी जाम की समस्या बनी रही है। खैरनगर चौपला, छतरी वाला पीर, देहलीगेट रोड और इंदिरा चौक तक भी वाहन जाम में फंसे रहे। हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



खास बातें:
शहर में दोपहर से लेकर शाम तक बनी रही जाम की स्थिति
खैरनगर और पटेल नगर में निर्माण कार्य के चलते लगा रहा दिनभर जाम
दिल्ली रोड पर भी लगी वाहनों की लंबी लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed