फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मोटर में करंट उतरने से किशोरी की मौत, भाई बचा

मोटर में करंट उतरने से किशोरी की मौत, भाई बचा

Sat, 02 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मोटर में करंट उतरने से किशोरी की मौत, भाई बचा
मेरठ। टीपी नगर थानाक्षेत्र की चौहानपुरी नई बस्ती में एक बच्ची की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

चौहानपुरी निवासी हरीश के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार सुबह हरीश की 12 साल की बेटी विन्नी अपने छोटे भाई अंश (8) के साथ मोटर चलाकर नहा रही थी। बताया गया कि मोटर का तार कटा हुआ था, जो बाल्टी से टकरा गया। इस दौरान विनी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। गनीमत रही कि भाई अंश बहन से कुछ ही दूरी पर था। उसे भी हल्का झटका लगा, जिससे वह दूर जाकर गिरा था। चीख पुकार मचने पर अंश का बड़ा भाई विशाल और पड़ोसी युवक विन्नी को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के कारणों को लेकर परिजन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे। इतना ही बताया कि विन्नी नई बस्ती के एसएसपी पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी। कुछ लोगों का कहना था कि नहाने के बाद बिजली का स्विच बंद करते वक्त ये हादसा हुआ। मोटर के तार खुले थे और तार पर हाथ लगने से ही उसे करंट लगा। नवीन मंडी चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को इस घटना की सूचना नही दी गई थी।

खास बातें:
टीपी नगर की चौहानपुरी में नहाते वक्त हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed