फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसपीओ की तर्ज पर बनेंगे स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स

एसपीओ की तर्ज पर बनेंगे स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स

Wed, 25 Apr 2018 02:48 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
एसपीओ की तर्ज पर बनेंगे स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स
मेरठ। कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने युवा पीढ़ी से आह्वान किया है कि वे महिलाओं का सम्मान करने के साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों पर ध्यान दें। वहीं, आईजी रेंज रामकुमार ने कहा कि जल्द ही मेरठ समेत यूपी में स्पेशल पुलिस ऑफि सर (एसपीओ) की तर्ज पर स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स (एसपीसी) का गठन किया जाएगा, जो कालेजों में पाठ्यक्रम का एक भाग होगा तथा चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सीसीएसयू के बृहस्पति भवन में ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ विषय पर आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का मुख्य अतिथि कमिश्नर एवं विशिष्ट अतिथि आईजी रेंज ने दीप प्रज्वलित कर किया। आयुक्त ने कहा कि यह विडंबना है कि आजादी के 70 वर्ष बाद भी पहले हम चीजों को बिगाड़ते हैं फिर उनका हल ढूंढते हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी को ईमानदारी की प्रतिज्ञा दिलाते हुए विचारों और मूल्यों को सर्वोच्च स्थान पर रखने की प्रेरणा दी। कहा कि भारत में प्रतिदिन 410 मौतें सड़क सुरक्षा में लापरवाही से होती हैं। इसलिए वाहन चलाते समय ट्रैफिक के नियमों का प्रयोग करें। आईजी रेंज ने कहा कि छोटे-छोटे कारणों से ही बड़ी घटनाएं हो जाती हैं। हमें सावधानी से चलना चाहिए। एनसीसी के ब्रिगेडियर यशपाल सिंह ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

बीमारी से ज्यादा हादसों में मौत
उपायुक्त परिवहन संजय माथुर ने कहा कि सड़क सुरक्षा में लापरवाही के कारण कैंसर व हृदय घात से ज्यादा सड़क हादसों में मौतें होती हैं। युवा पीढ़ी अपने माता-पिता व पड़ोसियों को सड़क सुरक्षा के प्रति प्रेरित करे व नियमों की जानकारी दे। आरटीओ डॉ. विजय कुमार ने बताया कि जिले के 30 स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब स्थापित किए गए हैं। इस अवसर पर नाटक का मंचन किया गया। स्कूलों के प्रधानाचार्य, नोडल अधिकारी व प्रतिनिधि को कमिश्नर ने बैज लगाकर सम्मानित किया। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी, आरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह, एआरटीओ दीपक शाह, पीटीओ सुधीर कुमार, अमित नागर, स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला में आईजी रेंज ने कहा, एसपीसी का होगा गठन
कमिश्नर ने किया युवा पीढ़ी से सड़क सुरक्षा के नियमों पर ध्यान देने का आह्वान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed