फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पलड़ा गांव के जंगल में छोड़े 30-35 गोवंश

पलड़ा गांव के जंगल में छोड़े 30-35 गोवंश

Mon, 05 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पलड़ा गांव के जंगल में छोड़े 30-35 गोवंश
पलड़ा गांव के जंगल में छोड़े 30-35 गोवंश
विज्ञापन

दाहा (बागपत)। आवारा पशु किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। पलड़ा गांव में शनिवार की रात में कुछ व्यक्ति 20-30 गोवंशों को छोड़ गए। किसान सुबह के समय खेतों में गोवंश देखकर परेशान हो गए।

शनिवार की रात में पलड़ा गांव में ट्रक में लादकर करीब 30-35 गोवंश को कोई व्यक्ति छोड़कर चला गया। किसानों ने सुबह के समय जब पशुओं को खेतों में फसलों को खाते देखा तो उनके होश उड़ गए। सभी किसान खेतों में पहुंचे और उक्त गोवंशों को खेतों से खदेड़ते हुए नजर आए। गांव के मुफ्ती यूसुफ, अख्तर, सत्तार, शाहनवाज, अब्दुल, शहीदू, उस्मान, शकील, समसुद्दीन ने बताया कि गोवंशों के कारण चिंता बढ़ी हुई है। एक तो यह फसलों को नुकसान कर रहे है, दूसरी ओर गो तस्कर इन्हें नुकसान पहुंचा देंगे तो इसका खामियाजा गांव के लोगों को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर गांव में घूम रहे आवारा गोवंशों के रहने की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed