फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शंभू नगर कालोनी का विस्तार नहीं होगा

शंभू नगर कालोनी का विस्तार नहीं होगा

Thu, 14 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
शंभू नगर कालोनी का विस्तार नहीं होगा
मेरठ। बागपत रोड स्थित शंभू नगर में दीवार गिराने के मामले में शंभू नगर रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी सख्त हो गई है। बुधवार को सोसायटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि शंभू नगर की किसी सड़क को कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा। न ही बाउंड्री का विस्तार होने देंगे। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि दीवार तोड़कर गुरुनानक नगर की तरफ रास्ता देने के प्रकरण में स्पष्ट है कि यदि यह निर्माण हुआ तो रास्ता शंभू नगर से नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व शंभू नगर में दीवार गिराने को लेकर विवाद हो गया था। शंभू नगर रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने सोसायटी के ही एक पदाधिकारी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने आर्थिक लाभ की वजह से ही दीवार गिराई है। आरोप है कि दीवार इसलिए गिराई गई ताकि गुरुनानक नगर में पड़ी 1870 वर्ग गज जगह को शंभू नगर से मिलाकर यहां से ही रास्ता दिया जा सके।
विज्ञापन

इस प्रकरण में बुधवार सुबह सोसायटी की बैठक कॉलोनी में हुई। सोसायटी अध्यक्ष अशोक गुप्ता और सचिव ललित अग्रवाल ने बताया कि एक कॉलोनी में दूसरी कॉलोनी की जमीन मिलाकर उसका विस्तार नियमानुसार गलत है। मेरठ विकास प्राधिकरण में भी इस तरह दो कॉलोनियों को मिलाकर लेआउट पास नहीं किया जा सकता है। दूसरी कॉलोनी का लेआउट तो दूर की बात, दो कॉलोनियों के भूखंडों को मिलाकर तो किसी के आवास का नक्शा भी पास नहीं हो सकता है। पदाधिकारियों ने कहा कि दूसरी कॉलोनी से रास्ता मिलने पर कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होना लाजिमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया है कि यह नहीं होने दिया जाएगा। शंभू नगर की किसी भी सड़क को आगे विस्तार नहीं दिया जाएगा। गुरुनानक नगर के खाली प्लॉट के लिए कॉलोनी से कोई रास्ता नहीं दिया जाएगा। यदि प्लॉट के मालिक अपना भी मकान बनाते हैं तो वे भी अपने आने-जाने का रास्ता गुरुनानक नगर से ही रखेंगे। ये भी प्रस्ताव पास हुआ कि आगे से शंभू नगर की बाउंड्री का कोई विस्तार नहीं किया जाएगा और गिरी हुई दीवार का पुनर्निर्माण जल्द से जल्द कराया जाएगा। सोसायटी के सह सचिव मनोज माहेश्वरी ने बताया कि बैठक के बाद दूसरे पक्ष को बुलाकर भी इस निर्णय से अवगत कराया गया है। बैठक में सोसायटी के अधिकांश सदस्य शामिल थे। बैठक की कार्यवाही पर भी अधिकांश सदस्यों एवं नागरिकों ने हस्ताक्षर किए हैं।
खास बातें:
- दीवार गिराने के मामले को लेकर कॉलोनी सोसायटी की बैठक में हुआ निर्णय
- कहा, दीवार गिराकर यदि मकान बनाया तो शंभू नगर की ओर से नहीं मिलेगा कोई रास्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed