{"_id":"59a1d96d4f1c1bed1d8b4c16","slug":"11503779181-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाया, वाहन किए सीज
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए शनिवार को ट्रैफिक पुलिस का पूरा अमला सड़क पर उतर गया। ट्रैफिक पुलिस ने जहां दिल्ली रोड पर सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटवाया, वहीं सड़क पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों को सीज कर पुलिस लाइन भेज दिया।
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी शनिवार दोपहर 11 बजे टीआई सुनील कुमार, टीएसआई दीनदयाल दीक्षित और नदीम खान के साथ बेगमपुल पहुंचे। एसपी ट्रैफिक ने बेगमपुल से जीरो माइल तक दोनों तरफ से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पुलिस की सख्ती देखकर चालक अपने ऑटो और ई-रिक्शा लेकर भाग खड़े हुए। वहीं पुलिस ने लाठी फटकारते हुए अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत दी। जीरो माइल से लालकुर्ती पैठ बाजार तक भी अतिक्रमण हटवाया।
बाद में एसपी ट्रैफिक ने बेगमपुल से लेकर मेट्रो प्लाजा तक सड़क पर खड़े वाहनों के चालान काटे। ट्रैवल्स की एक दर्जन से अधिक कारों को सीज कर पुलिस लाइन भेज दिया। कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
रोडवेज बस भी की सीज
एसपी ट्रैफिक ने चार रोडवेज बस और एक प्राइवेट बस को भी सीज करा दिया। भैसाली बस अड्डा और दिल्ली रोड पर चालक बीच सड़क पर बस रोकर यात्रियों को बैठा रहे थे। जाम की समस्या देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यह कार्रवाई की है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि रोडवेज के आरएम को पहले ही पत्र लिखा जा चुका है कि यदि ट्रैफिक नियम तोड़कर चालक बस को सड़क पर अवैध तरीके से खड़ी करेंगे तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
नो टेंपो जोन में बना दी पार्किंग
बेगमपुल से लेकर गढ़ रोड पर मेडिकल कॉलेज तक कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नो टेंपो जोन घोषित कर रखा है। बेगमपुल के पास जहां नो टेंपो जोन का बोर्ड लगा है वहीं पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने अवैध तरीके से पार्किंग बना ली है। सड़क पर अवैध तरीके ऑटो और ई-रिक्शा खड़े होने से जाम की स्थिति बन रहती है।
पशु चलित वाहन मुसीबत
ट्रैफिक पुलिस के लिए शहर में अभी भी पशु चलित वाहन मुसीबत बने हैं। भैंसा बुग्गी, घोड़ा तांगा, बैल गाड़ी शहर में धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। दिल्ली रोड, हापुड़ रोड और सदर बाजार क्षेत्र में सबसे ज्यादा पशु चलित वाहन दौड़ रहे हैं। दिल्ली रोड पर पहले से ही जुगाड़ मुसीबत बने हुए हैं। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि जुगाड़ और पशु चलित वाहनों के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।
खास बात
ट्रैफिक पुलिस ने बेगमपुल, दिल्ली रोड और लालकुर्ती पैठ बाजार में चलाया अभियान