फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जाम से फिर जूझा दिल्ली रोड

जाम से फिर जूझा दिल्ली रोड

Sat, 05 Aug 2017 02:48 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
जाम से फिर जूझा दिल्ली रोड
मेरठ।
विज्ञापन

शहर का जाम ट्रैफिक पुलिस के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली रोड पर कई स्थानों पर जाम की समस्या बनी रही। अवैध तरीके से चल रहे जुगाड़ और पशु चालित वाहन भी ट्रैफिक पुलिस के लिए मुसीबत बने हुए हैं।
शुक्रवार दोपहर हापुड़ अड्डा चौराहे से भूमिया पुल तक जाम की स्थिति बनी रही। खैरनगर बाजार, छतरी वाला पीर और घंटाघर पर भी जाम को लेकर यही हाल रहा। दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा और मेट्रो प्लाजा पर भी वाहन चालक जाम से जूझते रहे। शाम के समय मंडी गेट के सामने भी जाम लगा रहा। दिल्ली रोड पर शॉप्रक्सि मॉल के पास सीओ ब्रह्मपुरी होने के बाद भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन


जुगाड़ को लेकर ट्रैफिक इंस्पेक्टर से मांगा जवाब
पुलिस अफसरों का कहना है कि कुछ स्थानों पर जाम की समस्या में सुधार हुआ है। लेकिन दिल्ली रोड, खैरनगर बाजार और हापुड़ रोड पर पशु चालित वाहन और जुगाड़ से ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो रही है। शुक्रवार से जुगाड़ को लेकर अभियान चलाया जाना था। लेकिन ट्रैफिक के अधिकारी ट्रैमो के शुभारंभ कार्यक्रम में लगे रहे। जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस जुगाड़ पर अभियान नहीं चला सकी। एसएसपी मंजिल सैनी ने एसपी ट्रैफिक और सीओ ट्रैफिक को अवैध तरीके से चल रहे जुगाड़ पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद पुलिस अफसरों ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर को तलब करते हुए शनिवार से अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन में तीन सीओ ट्रैफिक में बदले
ट्रैफिक पुलिस में ज्यादा समय तक सीओ स्थायी तौर पर नहीं रह पाते। जिले में नवागत आने वाले सीओ को शुरूआत में ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी जाती है। 15 जुलाई को ही सीओ ट्रैफिक मोनिका यादव ट्रांसफर होकर जिले से गई थी। उनके बाद रामकरन सिंह को सीओ ट्रैफिक बना दिया। लेकिन अब संतोष कुमार को सीओ ट्रैफिक बनाया गया है।

खास बातें
- दिल्ली रोड पर कई स्थानों पर दिनभर जाम में फंसे रहे लोग
- पुलिस की व्यवस्था पटरी से उतरी, नहीं हो रहा समाधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed