फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आज से नौंचंदी रद, संगम चलेगी अलीगढ़ तक

आज से नौंचंदी रद, संगम चलेगी अलीगढ़ तक

Mon, 10 Jul 2017 03:03 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
आज से नौंचंदी रद, संगम चलेगी अलीगढ़ तक
सभी केंद्रों के लिए
विज्ञापन


ट्रैक दोहरीकरण के चलते उत्तर रेलवे ने लिया निर्णय

मेरठ। मेरठ सिटी से दौराला रेलवे स्टेशन तक चल रहे ट्रैक दोहरीकरण कार्य के चलते नौचंदी एक्सप्रेस 14 जुलाई तक रद कर दी गई है। संगम अलीगढ़ जंक्शन तक ही आएगी और यहीं से इलाहाबाद के लिए वापस होगी। दोनों ट्रेनों के मेरठ सिटी स्टेशन नहीं पहुंचने से लखनऊ व इलाहाबाद जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लखनऊ-मेरठ के बीच चलने वाली राज्यरानी इंटरसिटी एक्सप्रेस पहले से ही रद चल रही है।
ट्रैक दोहरीकरण के चलते रेलवे ने तीन जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक के लिए रेलवे ने दिल्ली-मेरठ सिटी-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर चलने वाली 56 ट्रेन (अप-डाउन) रद कर दी थी या आंशिक रूप से रूट डायवर्ट कर दिया था। कांवड़ यात्रा के समय इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों के प्रभावित होने से हाहाकार मच गया था। मामला रेलवे अधिकारियों तक पहुंचने पर संगम और नौचंदी एक्सप्रेस को 9 जुलाई तक बहाल कर दिया था और हरिद्वार व ऋषिकेश तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी बहाल कर दी थी। काफी ट्रेनों को रूट डायवर्ट कर दिल्ली से वाया शामली-टपरी चलाया जा रहा है। लेकिन नौचंदी एक्सप्रेस और संगम एक्सप्रेस सोमवार से लेकर शुक्रवार तक सिटी स्टेशन पर एंट्री नहीं करेंगी।
विज्ञापन


नहीं बनी बात
नौचंदी व संगम को लगातार चलवाने के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र लिखा था और सिटी स्टेशन पर पहुंचकर स्टेशन अधीक्षक से मामले की पूरी जानकारी ली थी। साथ ही डीआरएम आरएन सिंह से भी बात कर कांवड़ यात्रा के चलते दोनों ट्रेनों का संचालन बरकरार रखने के लिए कहा था। इसके बाद दोनों ट्रेनों को 9 जुलाई तक बहाल कर दिया था। लोगों को उम्मीद थी कि 9 जुलाई तक रेलवे सर्कुलर जारी कर आगे के लिए दोनों ट्रेनों को बहाल कर देगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed