फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बारिश ने दी गर्मी से राहत, आज भी आसार

बारिश ने दी गर्मी से राहत, आज भी आसार

Sat, 18 May 2019 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
बारिश ने दी गर्मी से राहत, आज भी आसार
बारिश ने दी गर्मी से राहत, आज भी आसार
विज्ञापन

- अभी ऐसे ही रहेगा मौसम, 19 से फिर सक्रिय हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के बीच शुक्रवार को मौसम ने वेस्ट यूपी में पलटी मार दी है। शुक्रवार शाम हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने गर्मी से राहत दी। बादल छाने से वाहन चालकों को दिन में ही लाइटें जलानी पड़ी। मौसम वैज्ञानिकों ने 24 घंटे तक गरज के साथ आंधी और बारिश की संभावना जताई है।
शुक्रवार सुबह से दोपहर तक धूप और बादलों के बीच आंख मिचौनी का खेल चलता रहा। धूप खिली तो तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। शाम करीब 4:30 बजे अचानक मौसम बदला। धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े। बादलों के चलते शाम के समय ही वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 91 और न्यूनतम 37 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश 3.6 मिमी रिकार्ड की गई। कृषि विवि मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी 24 घंटे तक मौसम ऐसे ही रहेगा। 19 मई को फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण 20 और 21 को बारिश और आंधी के आसार है। इस कारण फिलहाल गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

आम की फसल को नुकसान
आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी बारिश के आसार बन रहे हैं। बारिश और ओलावृष्टि से आम की फसल को नुकसान हुआ है। इस समय किसानों ने गेहूं की थ्रेसिंग कर ली है। यदि किसी की फसल पछेती है तो गेहूं भीगने से काला पड़ जाएगा। इस समय बारिश चारा, सब्जी और गन्ने के लिए बारिश अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति हुई बाधित
मेरठ। आंधी और बारिश के चलते पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बारिश बद होने के बाद विभाग के कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक कर आपूर्ति चालू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed