{"_id":"5cd34b28bdec2207272c39d0","slug":"111557351208-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजर के बंद घर में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजर के बंद घर में लगी भीषण आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजर के बंद घर में लगी भीषण आग
सिवाया टोल के पास वर्धमान एमरेड अजंता कॉलोनी में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम (मेरठ)। एनएच 58 पर सिवाया टोल के पास वर्धमान एमरेड अजंता कालोनी में मंगलवार देर रात मेजर के बंद मकान में आग लग गई। सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक घर का सभी कीमती सामान जल चुका था। आग से करीब 15 लाख का नुकसान होना बताया गया।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से गांव भैंसी खतौली (मुजफ्फरनगर) निवासी सिमथेश कुमार सेना में मेजर पद पर कार्यरत हैं। इन दिनों उनकी पोस्टिंग लद्दाख में है। उनकी पत्नी अंजली बच्चों और भाई के साथ दौराला थाना क्षेत्र की वर्धमान एमरेड कालोनी में रह रही हैं। उनके पिता कृष्णपाल ने बताया कि मंगलवार को पुत्रवधू अंजली मकान बंद कर बच्चों और भाई के साथ अपने मायके कंकरखेड़ा चली गई थी। देर रात अचानक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कॉलोनी निवासी उत्कर्ष ने कंट्रोल रूम और दमकल विभाग को सूचना दी। लेकिन दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने तक सभी कीमती सामान जल चुका था।
दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बावजूद कॉलोनियों के लोगों को कॉलोनी परिसर में ही घर से बाहर रात गुजारनी पड़ी। पीड़ित के पिता ने दौराला थाना पुलिस से इस घटना के खुलासे की मांग की है। एसओ दौराला रितेश कुमार का कहना है कि आग से काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।