फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अफसर बनकर धमकाया, पुलिस ने हिरासत में लिया

अफसर बनकर धमकाया, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 02 Mar 2019 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
अफसर बनकर धमकाया, पुलिस ने हिरासत में लिया
अफसर बनकर धमकाया, पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन

मेरठ। फोन पर पुलिस अफसर बनकर धमकाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। मामला नौचंदी थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले एक युवक ने क्षेत्रीय केबल ऑपरेटर से फोन पर केबल न आने की शिकायत की। ऑपरेटर ने उसे शनिवार तक ठीक करने का भरोसा दिया। बताया जाता है कि एक घंटे बाद केबल ऑपरेटर के नंबर से किसी ने शिकायत करने वाले युवक को फोन किया। खुद को पहले सीओ सिविल लाइन और फिर एसपी सिटी बताकर धमकाना शुरू कर दिया। यह वार्ता युवक के फोन पर रिकार्ड हो गई। उसने पुलिस अफसरों से संपर्क साधा और ऑडियो उन्हें सुना दी। अफसरों के आदेश पर कुछ ही देर में नौचंदी पुलिस फोन पर धमकाने वाले युवक को पकड़कर थाने ले आई। जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा कर दिया। कुछ ही देर में शिकायत दर्ज कराने वाला युवक भी समर्थकों के साथ थाने आ गया। दोनों पक्षों में बहस हो गई। एसओ राजकुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता के शिकायत वापस लेने के बाद समझौता हो गया। इसके बाद युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed