{"_id":"5c574d13bdec224bff2419df","slug":"111549225235-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माछरा पर बना अस्थाई गौ आश्रय मे बांधी एक गाय बीमार हुई।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माछरा पर बना अस्थाई गौ आश्रय मे बांधी एक गाय बीमार हुई।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माछरा। क्षेत्र में आवारा गोवंश अब भी खुले घूम रहे हैं। यहां पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन माछरा में बने अस्थायी गोआश्रय में पशुओं को रखा गया है। हालांकि यहां एक गाय उचित रखरखाव के अभाव में बीमार हो गई है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसहारा, आवारा, गोवंश को गोआश्रय अथवा गोशाला में रखने का अधिकारियों को निर्देश दिया था। क्षेत्र में रछौती, हसनपुर कलां, मेघराजपुर, भटीपुरा आदि स्थानों पर आवारा गोवंश घूम रहे हैं। वे किसानों की फसल उजाड़ने में लगे हैं। गांव रछौती निवासी बलवीर सिंह ने बताया कि उनके जंगल में आवारा गोवंश घूम रहे हैं। खेत में गेहूं, मटर आदि की फसल खा रहे हैं। कई बार अफसरों से आग्रह करने के बावजूद मामला हल नहीं हुआ है।
माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा एवं लालपुर में स्थायी गोआश्रय बनाने के लिए जमीन चिह्नित की गई पंरतु अभी तक वहां पर गोआश्रय बना है। माछरा में पुराने खाली पडे़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को अस्थायी गोआश्रय बनाया गया था। जिसमें पहले ठंड के कारण गाय की मृत्यु हो गई थी। अब एक और गाय बीमार है। पशु चिकित्सा अधिकारी माछरा डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि बीमारी के कारण ठंड एवं जहां गाय बंधती है वहां फर्श है। जिस पर ठंड चढ़ती है। फर्श के कारण खड़ा होने और बैठने में भी परेशानी होती है। दवा दी जा रही है तथा रात्रि में अलाव जलवाए। दिन में धूप में बांधने के लिए कहा है।