{"_id":"5bb13bd4867a557fe732c682","slug":"111538341844-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना मेरठ स्वच्छ बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना मेरठ स्वच्छ बनाएंगे
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना मेरठ स्वच्छ हम बनाएंगे
मेरठ। देश भक्ति के गीतों की धुन और अपना मेरठ स्वच्छ हम बनाएंगे आदि नारों की गूंज के बीच रविवार को शहर के लिसाड़ी गेट थाना मुख्य मार्ग पर अमर उजाला और क्लीन मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जहां टीम क्लीन मेरठ के सदस्यों ने झाड़ू लगाकर सफाई की, वहीं नगर निगम के कर्मचारी भी सहयोग करते नजर आए। नगरायुक्त सहित निगम के कई अधिकारियों और पार्षदों ने सफाई की।
अमर उजाला के तत्वावधान में टीम क्लीन मेरठ के सभी सदस्य ठेले पर अपना साउंड सिस्टम लगा लिसाड़ी गेट चौराहा पर पहुंचे। क्लीन मेरठ के सभी सदस्य अपनी नीली ड्रेस पहने और हाथों में झाड़ू, फावड़े लिए सड़क की सफाई में जुट गए। इनके सहयोग के लिए निगम के सफाई कर्मचारी भी पहुंच गए। सभी ने नालियों की सफाई की। मौके पर पहुंचकर नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, एमएनएलपी कर्म विक्रम श्रीवास्तव, पार्षद ललित नागदेव, अंशुल गुप्ता आदि ने भी झाड़ू लगाई। इस दौरान स्थानीय निवासी एवं व्यापारी भी सहयोग के लिए आगे आए। सभी सदस्यों ने स्वच्छता के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला।
इसके उपरांत नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने सभी सदस्य, सफाई कर्मचारी और स्थानीय लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही भविष्य में डस्टबिन का इस्तेमाल करने और स्वच्छता बरकरार रखने का आह्वान किया। नगरायुक्त ने अमर उजाला के अभियान को सराहा। इस अवसर पर टीम से अमित कुमार अग्रवाल, धीरज कुमार, सीपीएस यादव, मनोज कुमार, प्रिंस अग्रवाल, दिव्या सैनी, विपुल, सोनाली अग्रवाल, दिनेश शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, विनोद कुमार गुप्ता, महेश चंद गोयल, अनुराग यादव, धर्मेंद्र कुमार, निखिल सैनी, नितिन वर्मा, नरेंद्र कुमार, अमित सबरवाल, अनु भाटिया, गौरव जैन, कांता चौहान, महावीर प्रसाद, मुकेश गर्ग, नितिन बंसल, सचिन बंसल, सचिन गोयल, श्वेता सैनी, अंजुम सुहैल, नीरज त्यागी, कौसर नदीम, नीरज, अभिषेक कुशवाहा, प्रियंका चौधरी, उषा शर्मा, शील वर्धन, गिरीश भारद्वाज, अजय सेठी, शुभम, दिव्या गर्ग, नीरज कांत मिश्रा, सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदोला आदि मुख्य रहे।