फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फूलों से महके खुशियों का मंडप

फूलों से महके खुशियों का मंडप

Tue, 26 Jun 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
फूलों से महके खुशियों का मंडप
मेरठ। शादियों का शुभ मुहूर्त शुरू हो चुका है। बैंड, बाजा, बारात के मौसम में युवाओं को गुब्बारों, लकड़ी के फ्रेम की सजावट के बाद ताजे फूलों से शामियाने की सजावट बेहद लुभा रही है।
विज्ञापन

युवा वेडिंग प्लानर और डेकोरेटर्स से अपने शादी समारोह स्थल को पूरी तरह फ्लोरल लुक देने की मांग कर रहे हैं। ताकि फूलों के बीच मेहमान गर्मी में थोड़ी राहत महसूस कर सकें। फूलों की खुशबू उनके मन को ताजा रखे। फूलों के खुशनुमा प्राकृतिक रंग मेहमानों में ऊर्जा का संचार करते रहें। ताजे फूलों की सजावट देखकर मेहमान खुद को प्रकृति के नजदीक महसूस करें।
विज्ञापन


राजस्थानी थीम की विशेष मांग
फूलों की सजावट में राजस्थानी थीम की विशेष मांग है। पीले गेंदे के प्रयोग से यह थीम बनती है। राजस्थानी, टैम्पल, रोमन, ओरिएल, मोरक्कन लुक काफी पसंद किया जा रहा है। फूलों के स्ट्रक्सर्च, प्रॉप्स भी काफी प्रयोग हो रहे हैं। पिलर, गेट, मंडप पर कपडे़ के साथ फूल सजाए जाते हैं। मंदिर थीम में कार्नेशंस, गुलाब, गेंदे के फूलों के साथ लाल व नारंगी फूलों को सजाया जाता है। मुगल, कुंदन हार थीम पर लिली व ऑर्किड के फूलों से सजावट करते हैं। शामियाने में गमले, टेबल पर फ्लावर लैंप भी लगवाते हैं। फेदर थीम पर मोर पंख से पूरी सजावट होती है। रेड एंड व्हाइट, रेड-ग्रीन, हल्दी-कुमकुम, व्हाइट-ब्लू जैसे कांबिनेशन पर फूल लगाकर इसी कलर थीम पर सजावट की विशेष मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलों के साथ प्रॉप्स का प्रयोग
फूलों से मंडप, शामियाने, फूड स्टॉल, बान, चाक, तेल, हल्दी मंडप, संगीत की महफिल या मेंहदी मंडप को सजाने के लिए डिजायनर प्रॉप्स का भरपूर प्रयोग करते हैं। लकड़ी की जालियां, रंगीन छतरी, पहिया, चुन्नियां, फ्रेम, गुब्बारे, फोटो फ्रेम, झूला, चौकियां, ढोलक, मूढ़े, हाथठेला, स्कूटर, रिक्शा, साइकिल, फैमिली ट्री, फोटो इंस्टालेशन, ट्री डेकोरेशन, बारातियों के कोट में गुलाब, महिलाओं के लिए टियारा और फूलों के गहने, गजरा भी तैयार किया जाता है। हर रस्म के लिए अनुसार फूलों से सजावट होती है। वेडिंग कपल के रूम की सजावट, डोली, कार की सजावट भी फूलों से होती है।

पैकेज भी शानदार
फ्लोरल पैकेज 10 हजार रुपये से शुरू होकर 2 लाख रुपये तक की रेंज में है। सजावट का एरिया और कैसे फूलों से सजावट करानी है, इसके अनुसार पैकेज तय होता है। ऑर्किड थाइलैंड से आता है। इसकी कीमत 8 रुपये प्रति पीस है। यह देर तक ताजा रहता है। लंबी स्टिक के कारण इसे गेट पर काफी प्रयोग करते हैं। लिलियम विदेशी फूल है, जो 20 रुपये प्रति पीस मिलता है। बर्ड ऑफ पैराडाइज जो पक्षी की चोंच के आकार का विदेशी फूल है, इसकी कीमत 25 रुपये प्रति पीस है। टाटा रोज़, व्हाइट आर्किड, पत्तियां, टाटा घास, छुइमुई, गुलाब, रजनीगंधा, गुलदावरी, बेला, गेंदा, ट्यूलिप, लिली, ऑर्किड, चंपा, टस्कन रोज़, कमल, चमेली, ट्यूब रोज़, हेलिकोनिया, थाईग्रेंडियाज़, कैलिया, जरबेरा, ग्लेंडुलस, लिलिएक का इस्तेमाल भी सजावट में करते हैं। कई फूल थाइलैंड से मंगाए जाते हैं, इस कारण उनकी कीमत बढ़ जाती है।

थीम के अनुसार सजावट
ताजे फूलों की सजावट काफी पसंद की जा रही है। थीम के अनुसार लोग सजावट करा रहे हैं। दरवाजे से लेकर टेबल, स्टेज, सीलिंग, सेल्फी प्वाइंट, स्टॉल, एंट्री गेट पर फूलों की लड़ियां, जाली बनाकर फूलों के बुके लटकाकर सजावट कराते हैं। इससे खूबसूरती और ओरिजनल फील मिलता है। -गौरव, वेडिंग प्लानर

अब कुछ नया चाहिए
कनात लगाकर सजावट नहीं, लोगों को अब कुछ नया चाहिए। शादी ही नहीं सामान्य प्रयोजन, कर्णछेदन, गृहप्रवेश, प्रतिष्ठान का शुभारंभ, स्थापना दिवस समारोह, बर्थडे, वर्षगांठ समारोह आदि पर भी लोग ताजे फूलों से सजावट करा रहे हैं। ऐसे फूल लगाते हैं जो दस से बारह घंटे तक ताजे रहें। उच्च गुणवत्ता के ताजे फूलों का प्रयोग करते हैं। हर फूल बेहद साफ और सुंदर चुनकर लेते हैं। -मनोज कुमार, वेडिंग प्लानर


खास बातें:
- शामियाने की सजावट में लुभा रही फूलों की सजावट
- वेडिंग सीजन में फ्लोरल डेकोरेशन की विशेष मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed