फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीरे का पाइप फटने से दो घंटे बंद रहा शुगरमिल

सीरे का पाइप फटने से दो घंटे बंद रहा शुगरमिल

Sat, 20 Jan 2018 02:41 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
सीरे का पाइप फटने से दो घंटे बंद रहा शुगरमिल
सीरे का पाइप फटने से दो घंटे बंद रहा मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल
विज्ञापन

मेरठ। करोड़ाें रुपये की लागत से बना मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। श़क्रवार को भी शुगर मिल सीरे का पाइप फटने के कारण दो घंटे बंद तक रहा। वहीं मिल पर गन्ना लेकर आ रहे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

छह जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्घाटन करने के बाद से ही 152 करोड़ की लागत से बना मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे प्लांट के सीरे का पाइप फट गया। जिस कारण शुगर मिल दो घंटे तक बंद रहा। जानकारी मिलने पर जीएम एस आर नारायण मौके पर पहुंचे। लगभग दो घंटे के बाद पाइप को सही कराकर प्लांट को सुचारू किया गया। जीएम एस आर नारायण ने बताया कि पाइप फटने के कारण मिल बंद रहा जिसे ठीक करा दिया गया। वहीं मिल के सही प्रकार से न चलने के कारण किसानों में रोष है। मिल बंद होने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार को क्षेत्र के किसान जीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed