Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   11 universities to gather at CCSU on the 28th; a platform for startups and innovation to be provided.

Meerut News: सीसीएसयू में 28 को जुटेंगे 11 विश्वविद्यालय, स्टार्टअप और नवाचार को मिलेगा मंच

Fri, 20 Nov 2026 07:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
11 universities to gather at CCSU on the 28th; a platform for startups and innovation to be provided.
युवाओं को उद्योग लगाकर नौकरी देने वाला बनाने की दिशा में पहल, शिक्षाविद, युवा उद्यमी और निवेशक जुटेंगे
विज्ञापन

- पश्चिमांचल स्टार्टअप संवाद-2026 का होगा आयोजन
-60 से अधिक स्टॉलों पर प्रदर्शित होंगे युवा उद्यमियों के नवाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। युवाओं को नौकरी करने की बजाय खुद का उद्योग लगाकर रोजगार देने वाला बनाने के मकसद से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 28 नवंबर को पश्चिमांचल स्टार्टअप संवाद-2026 आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल की अध्यक्षता में होने वाले इस आयोजन में 11 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, युवा उद्यमी और निवेशक जुटेंगे।
तीन सत्रों में होने वाले संवाद के साथ 60 से अधिक स्टॉलों पर नवाचार, तकनीक, उत्पाद और स्टार्टअप परियोजनाएं प्रदर्शित की जाएंगी। इसका उद्देश्य युवाओं के विचारों को उद्यम में बदलने और विश्वविद्यालयों, उद्योग तथा निवेशकों के बीच सहयोग बढ़ाना है।
विज्ञापन

पश्चिमांचल स्टार्टअप संवाद में विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों, युवा नवाचारकर्ताओं और स्टार्टअप उद्यमियों को अपने विकसित किए गए उत्पाद, तकनीक, मॉडल और परियोजनाएं प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। 60 से अधिक स्टॉलों पर लगने वाली नवाचार प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण होगी। इसके माध्यम से युवा अपने विचारों को व्यावहारिक स्वरूप देने, उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने और निवेशकों के सामने स्टार्टअप की संभावनाएं प्रस्तुत कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सत्रों में आयोजित संवाद में नवाचार, उद्यमिता, स्वरोजगार और स्टार्टअप की संभावनाओं पर चर्चा होगी। विद्यार्थियों को व्यवसाय स्थापित करने, नवाचार के व्यावसायिक उपयोग, वित्तीय सहयोग और निवेश से जुड़े अवसरों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय भी सहभागिता करेगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, समन्वय और गतिविधियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर अधिकारियों एवं शिक्षकों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में कुलसचिव राजकृष्ण यादव, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, रिसर्च डायरेक्टर प्रो. वीरपाल सिंह, प्रो. राकेश शर्मा, प्रो. नीलू जैन गुप्ता, प्रो. कृष्णकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed