{"_id":"5c799607bdec22738e36c16f","slug":"101551472135-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी पार्क से उद्योगों को मिलेगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी पार्क से उद्योगों को मिलेगा विस्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटी पार्क से उद्योगों को मिलेगा विस्तार
- आईआईए भवन में हुई आईटी पर कार्यशाला
मेरठ। आईआईए भवन मोहकमपुर में शुक्रवार को आईटी पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इंटरेक्टिव मीट का आयोजन हुआ। मीट में जिले की आईटी कंपनियों, इंडस्ट्रीज, शिक्षण संस्थाओं ने भाग लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने उद्योगों के लिए आईटी के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता निदेशक एसटीपीआई भारत सरकार रजनीश अग्रवाल ने एसटीपीआई द्वारा आई टी क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न कार्यों तथा नई योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस, डेटा सेंटर्स, बीपीओ योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि मेरठ में जल्द ही वेदव्यासपुरी में आईटी पार्क्स, एसटीपीआई केंद्र की स्थापना की जा रही है। इससे मेरठ व आसपास के क्षेत्रों को स्टार्टअप, इंटरप्रेन्योर व आईटी कंपनियों को हाईटेक बुनियादी ढांचा मिलेगा। उदय सिंह एसोसिएट डायरेक्टर केपीएमजी और पॉलिसी इंप्लीमेंटिंग यूनिट गवर्नमेंट सदस्य ने उद्यमियों को उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं और नीतियों के बारे में बताया। गणेश नायक अतिरिक्त निदेशक एसटीपीआई ने अच्छी तरह से प्रस्तुत एसटीपीआई उद्देश्यों और कार्यों को उपस्थित सदस्यों को बताया। अपर निदेशक एसटीपीआई सूर्य कुमार पटनायक द्वारा एसटीपीआई के विभिन्न योजनाओं, उनके लाभ तथा भारत सरकार की इंडिया बीपीओ प्रमोशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी मेरठ के निदेशक प्रो. राजीव सिजरिया ने सभी को आभार दिया।