फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अतुल के फिर तीखे बोल, ‘सरकारी जानवर’ कर रहे फसल बर्बाद

अतुल के फिर तीखे बोल, ‘सरकारी जानवर’ कर रहे फसल बर्बाद

Tue, 30 Jan 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
अतुल के फिर तीखे बोल, ‘सरकारी जानवर’ कर रहे फसल बर्बाद
मेरठ। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को लेकर विवादित बयान देने वाले सपा नेता अतुल प्रधान के सोमवार को फिर मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार को लेकर तीखे बोल रहे।
विज्ञापन

गंगानगर एक्सटेंशन की 202 एकड़ भूमि पर एमडीए द्वारा लिए गए कब्जे के विरोध में किसान आंदोलन छेड़ने की तैयारी में हैं। किसानों के पक्ष में रोजाना राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि जुड़ रहे हैं। सोमवार को सपा नेताओं ने अब्दुल्लापुर में हुसैनी चौक पर किसानों के साथ बैठक की। इस दौरान अतुल प्रधान ने कहा कि खेतों में बड़ी मात्रा में ‘सरकारी जानवर’ फसल बरबाद कर रहे हैं। जिसके बल पर राज्य में सरकार आई, उसी का ख्याल सरकार नहीं रख रही है। इसके बारे में कहा तो उन पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन

अतुल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का किसान विरोधी रूप गंगानगर एक्सटेंशन की भूमि पर देखा जा सकता है। जिसने किसानों की आलू की फसल को बर्बाद करते हुए उसकी जमीन पर कब्जा करा दिया। किसानों पर लाठीचार्ज किया। मुख्यमंत्री पर निशाना साधा कि अपनी पार्टी के लोगों के मुकदमे वापस लिए जा रहे हैं और दूसरी पार्टी के लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। बैठक में आदिल चौधरी, मुश्ताक, इशित्याक, अखलाक, अल्ताफ, यूसुफ सैफी, चांद आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गंगानगर एक्सटेंशन के मामले में किसानों के साथ बैठक की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed