{"_id":"5a5d1f724f1c1b7f268b4aba","slug":"101516052338-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों के खिलाफ एडीजी से मिले सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों के खिलाफ एडीजी से मिले सपाई
Updated Tue, 16 Jan 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सपाइयों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एडीजी जोन प्रशांत कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें भाजपाइयों और हिंदू संगठनों के नेताओं की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एडीजी ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सपाइयों ने कहा कि जिले में कुछ मामले गंभीर हैं, जिन्हें अगर नहीं रोका गया तो माहौल खराब हो सकता है। दबंगों ने गरीब परिवार की बेटी से रेप का प्रयास किया, जिससे आहत होकर बिटिया ने जान दे दी। शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि ऐसे परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
पिछले सप्ताह भगत सिंह मार्केट में दो दुकानदारों के बीच आपसी कहासुुनी में भाजपा के एक नेता ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। इसी नेता ने एसपी सिटी से भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप लगाया कि यह भाजपा नेता माहौल खराब कर सकता है, इसलिए इस भाजपा नेता को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
सपाइयों ने आरोप लगाया कि जिले के थानों पर भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू वाहिनी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का कब्जा प्रतीत होता है। जिले के अधिकांश थानाध्यक्ष उन्हीं के इशारों पर थाना चला रहे हैं। वे वर्ग विशेष और पार्टी विशेष को निशाना बनाकर पुलिस द्वारा उत्पीड़न करा रहे हैं जिससे आम जनता में भय का माहौल है। इस दौरान शहर विधायक रफीक अंसारी, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष अब्दुल अलीम अलवी, जिलाध्यक्ष युवजन सभा रिहानुद्दीन, निरंजन सिंह, विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
- भाजपा के एक नेता और हिंदू संगठनों पर लगाए गंभीर आरोप