फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिलेगी बड़ी जीत: विजय बहादुर पाठक

कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिलेगी बड़ी जीत: विजय बहादुर पाठक

Mon, 20 Nov 2017 03:18 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 03:18 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिलेगी बड़ी जीत: विजय बहादुर पाठक
मेरठ। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और निगम चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने दावा किया कि निगम चुनाव में भाजपा बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी। इस जीत में कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठन की मेहनत को श्रेय जाएगा, क्योंकि सभी रात-दिन एक करके चुनाव में जुटे हैं।
विज्ञापन

रविवार को गढ़ रोड स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रभारी विजय बहादुर पाठक, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग और क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा को पूर्ण सफल बताया। कहा कि सभा में महानगर और देहात से जहां भारी संख्या में भीड़ आयी। वहीं मुख्यमंत्री ने जो मेरठ के विकास के लिए वादा किया, उससे सकारात्मक संदेश गया है। पाठक ने कहा कि नगर निगम बोर्ड भाजपा सरकार में स्वतंत्र होकर काम करेगा। इसलिए मेरठ का विकास होगा।
विज्ञापन

पाठक ने दावा किया कि भाजपा के 80 में से 60 से ज्यादा वार्डों में प्रत्याशी जीतेंगे। महापौर पद पर बड़े अंतर से भाजपा प्रत्याशी कांता कर्दम की जीत होगी। कहा कि कुछ लोग भले ही जातीय समीकरण पर चुनाव लड़ रहे हों। लेकिन भाजपा सुशासन और विकास के मुद्दे पर चुनाव मैदान में है इसलिए उसे हर वर्ग का वोट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed